Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कानपुर की महिला ने चुराई डायमंड की अंगूठी, तीन गिरफ्तार

  • खुर्जा में संगम ट्रेन में पकड़ा गया गैंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर क्षेत्र में ज्वैलरी चोरी करने वाला कानपुर का एक गैंग पक ड़ में आया है। गैंग की एक महिला ने आबूलेन बाजार के आबू प्लाजा स्थित ज्वैलरी शॉप से डायमंड की एक अंगूठी चोरी कर और फरार हो गई। पुलिस ने चंद घंटे बाद महिला और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पास से अंगूठी बरामद की है।
घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र आबूलेन बाजार के आबू प्लॉजा की है।

ज्वैलर इशान जौहरी का आबू प्लाजा में बलराम जौहरी एंड संस के नाम से ज्वैलरी शोरुम है। शनिवार दोपहर इशान जौहरी शोरुम पर बैठे थे। इस बीच करीब दो बजे एक महिला शोरुम में पहुंची और अंगूठी खरीदने की बात कही। ज्वैलर ने महिला को अंगूठी दिखाने के लिए काउन्टर पर एक बॉक्स उसके सामने रख दिया। महिला ने अंगूठी देखने के बहाने एक अंगूठी को लेकर अपने बांये हाथ में छुपा लिया।

महिला ने एक दूसरी अंगूठी खरीदी और 22 हजार का पेमेन्ट करके निकल गई। ज्वैलर ने अंगूठियों से भरे बाक्स में एक अंगूठी गायब देखी तो आसपास चेक किया। उन्होंने शोरुम पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक को चेक किया तो महिला एक हाथ में अंगूठी छुÞपाती नजर आई। ज्वैलर ने तत्काल सदर पुलिस को फोन कर सूचना दी।

11 26

पुलिस ने शनिवार रात में ही गोपनीय तरीके से गैंग को ट्रेस कर महिला और उसके दो अन्य साथियों को खुर्जा में संगम ट्रेन में धर दबोचा। अंगूठी चोरी करने वाली महिला का नाम सलमा कुरैशी पत्नी कमल वर्मा निवासी सब्जी मंडी लाल बंगला थाना चकेरी कानपुर व उसके साथी मौ सलमान पुत्र अब्दुल कलाम निवासी दलेल पुर्वा बांसमंडी थाना बेकनगंज कानपुर, राशिद पुत्र अब्दुल रशीद है।

चोरी करने से पहले दो दुकानों में शॉपिंग की

सलमा नाम की महिला बलराम एंड संस ज्वैलर्स के यहां चोरी करने से पहले आबूलेन बाजार में राजकमल ज्वैलर्स के यहां भी शॉपिंग करने गई थी, लेकिन वहां उस पर शक हुआ तो वह वहां से निकल गई। उसके बाद वह मेट्रो शूज स्टोर पर पहुंची और वहां से शॉपिंग की।

महिला ने शूज स्टोर पर डिस्काउंट के लिए आबिद नाम के एक युवक का मोबाइल नंबर नोट कराकर डिस्काउंट लिया। वह वहां से शॉपिंग कर हाथ में एक बैग लेकर निकल गई। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के खंगालने के बाद शूज स्टोर से उस नंबर को ट्रेस करते हुए महिला को दबोच लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img