बरुकी/कोतवाली देहात: केएस चिल्ड्रन एकेडमी, कोतवाली में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा के टॉपर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता और अन्य अतिथि गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के शिक्षक दीक्षा आधरान, आयशा व दानिश ने किया, प्रधानाचार्य ने छात्रों को सत्य के गुण में विश्वास करने की सलाह दी।
स्कूल के डायरेक्टर कोमल स्वरूप अग्रवाल, प्रबंधक कपिल अग्रवाल, एकेडमिक डायरेक्टर नम्रता अग्रवाल व प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण-पत्र और शील्ड देकर समानित किया। प्रत्येक कक्षा से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों के सम्मान में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।