Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत कर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत कर चुनाव लड़ेगी। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है।

यादव ने कहा कि भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया है। नगरों में कूड़ा भरा पड़ा है। नालियों में गन्दगी है। सफाई नहीं है। सफाई न होने से नगरों में बड़े पैमाने पर डेंगू फैला। व्यापारी परेशान है। नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। दवाओं से लेकर खाने पीने की सब चीजों के दाम बढ़ गए हैं। बढ़ी महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए नए-नए मुद्दे लाती है। एक अप्रैल से दवाइयां महंगी हो गयी।

इलाज महंगा हो गया। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पताल में दवाएं नहीं हैं। बेरोजगारी के मामले में भाजपा झूठ बोलती है। यूपी की नकली ग्रोथ रेट दिखाती है। झूठ को सच दिखाने के लिए 200 करोड़ रूपये खर्च कर अमेरिकी एजेंसी की मदद ली जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसल तबाह हो गयी। किसान बर्बाद हो गया। भाजपा ने फसल बीमा का प्रचार किया था लेकिन आज किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है। भाजपा ने बीमा कम्पनियों का मुनाफा कराया लेकिन किसान की मदद नहीं हुई। आलू किसान बर्बाद हो गया। किसान को लागत भी नहीं मिल पा रही है। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। महंगाई बढ़ा रही है। नौजवानों को बेरोजगार बना रही है।

यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों की मदद करती है किसानों, नौजवानों की मदद नहीं करती है। भाजपा ने अपने एक उद्योगपति मित्र को सरकारी संस्थाओं से पैसा दिलवाकर दुनिया में नम्बर दो बनाया था। लेकिन एक रिपोर्ट आते ही उद्योगपति की पोल खुल गयी और उसकी कम्पनियां डूबने लगी। कम्पनी में लगाया गया सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब रहा है। भाजपा सरकार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी है। भाजपा ने पुलिस और अधिकारियों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है। भ्रष्टाचार से सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों की आय दोगुनी हो गयी है। किसान और आम जनता की आय घटती जा रही है।

यादव ने कहा कि सरकार के पास गेहूं खरीद की कोई तैयारी नहीं है। न बोरा है और न अन्य इंतजाम। किसानों के धान, आलू की खरीद नहीं हुई, अब गेहूं के साथ भी वही हाल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गयी है। जब से भाजपा सरकार आयी है। डायबटीज, हार्ट अटैक, कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियां तेजी से फैली है। बढ़ती बीमारियों के रोकथाम और उनके इलाज के लिए व्यवस्थाएं नहीं है फिर भी भाजपा लम्बी-चौड़ी हांकने से बाज नहीं आ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img