Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

दो राज्यों की पुलिस भी कांस्टेबल को नहीं कर पा रही तलाश

  • करीब एक करोड़ रुपये लेकर गायब है हेड कांस्टेबल, मामले की जांच में लगी है पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के पौहल्ली गांव से गायब हुए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। दो राज्यों की पुलिस भी कांस्टेबल को तलाश नहीं कर पा रही है। वहीं लापता कांस्टेबल के खाते चेक करने के बाद पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है। करीब एक करोड़ रुपये की भारी भरकर रकम के साथ कांस्टेबल गायब है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के पौहल्ली गांव निवासी गोपीचंद दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। हाल में वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनात था। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया था। इसी बीच संदिग्ध परिस्थिति में गोपीचंद गायब हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उसने विभिन्न लोगों से करीब 50 लाख रुपये उधार उठा रखे हैं। इसके अलावा करीब 45 लाख रुपये के दो लोन ले रखे हैं। गोपीचंद ने पत्नी के बैंक खाते में रखे लोन के पैसे भी अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे।

16 10

यानी गोपीचंद के पास करीब एक करोड़ रुपये की रकम एकत्रित हो गई थी। इतनी बड़ी रकम के साथ हेड कांस्टेब गायब है। यूपी-दिल्ली दोनों राज्यों की पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दो राज्यों की पुलिस भी मिलकर गोपीचंद का पता नहीं लगा पा रही है। हालांकि पुलिस को गोपीचंद की पत्नी रेखा से पूछताछ में काफी महत्वूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। गोपीचंद के मिलने के बाद भी पूरी हकीकत का पता चल सकेगा।

घूमने निकले व्यक्ति का अपहरण

खरखौदा: बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र में घूमने निकले गांव जाहिदपुर निवासी व्यक्ति का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के फोन से भाई के फोन पर छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से पुलिस व परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस व सर्विलांस टीम जुट गई।

जाहिदपुर निवासी नरेश उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र बलिराम प्रजापति शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से घूमने के लिए घर से निकला और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दोपहर तक भी वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। करीब 1:00 बजे नरेश के फोन से उसके छोटे भाई वीरेश के मोबाइल पर फोन आया और तीन युवकों द्वारा अपहरण करने की जानकारी के साथ छोड़ने के बदले डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई

17 9

और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एक घंटे बाद दोबारा फोन पर फिर पैसों की मांग की गई। उसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी बिजली बंबा पुलिस चौकी पर दी। अपहरण की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

जिस पर सीओ किठौर रूपाली राय सर्विलांस टीम के साथ पुलिस चौकी पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही जांच की जा रही। दो बार फोन आने के बाद बंद कर दिया गया है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर टीम मुरादनगर भेजी गई है, शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, सख्त निगरानी में 24 केंद्रों पर 59 हजार अभ्यर्थी शामिल

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित...

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img