Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

प्रकृति से करें प्रेम, हरी-भरी होगी पृथ्वी

  • 2.67 प्रतिशत हिस्से पर ही मेरठ में बची है हरियाली, घना वन नहीं
  • 200 फीट नीचे तक गिर चुका है मेरठ में भूमिगत जल का स्तर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आक्सीजन की कमी से लड़ने के बाद भी लोग जागरूक होने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसका अनुमान वन विभाग द्वारा हर साल किए जा रहे पौधरोपण से लगाया जा सकता है। जिंदा रहने के लिए सभी को पानी और हवा चाहिए, लेकिन मेरठ में न तो साफ हवा है और न ही शुद्ध पानी। हरियाली की बात करे तो वह भी नाममात्र की है। वनीयकरण अभियान के बावजूद हरियाली में मेरठ अभी अपने दो दशक पहले के स्तर पर नहीं पहुंच पाया है।

सूत्रों के मुताबिक मेरठ पौधों से मात्र 2.67 प्रतिशत ही हरा-भरा है। घने वन मेरठ में नहीं है। इतना ही नहीं पानी की गुणवत्ता भी खराब है। साल के 12 महीने में कुल दो माह की लोगों को साफ हवा मिल पाती है। बाकी 10 माह मेरठ के लोग दूषित हवा के साथ सांस लेते हैं। चौधरी चरण सिंह विवि के टॉक्सिकोलॉजी विभाग के असिस्टेंड प्रोफेसर डॉ. यशवेंद्र कुमार का कहना है कि मेरठ के भूमिगत जल में लैड, कैडियम और क्रोमियन जैसे विषैले तत्व मिल रहे है।

20 29

यह तीनों ही तत्व कैंसर समित गंभीर बीमारियों को पैदा करते हैं। मेरठ में भूमिगत जल 200 फीट नीचे तक गिर चुका है। विश्व पर्यावरण दिवस पर जल और हरियाली के यह आंकड़े डराने का काम जरूर करते हैं, लेकिन सच यही है। मेरठ में पानी से लेकर हवा तक खराब हो चुकी है।

पृथ्वी दिवस के बारे में जाने

सन् 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी। इस हादसे के बाद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला लिया गया। इसके बाद 1970 में अमेरिका सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की।

मेरठ में प्रदूषण के कारक

  • हरियाली का दिनों दिन कम होना और कैंट से अधिक शहर के हालात खराब हरियाली गायब।
  • काली नदी का प्रदूषण आज तक नहीं रुका।
  • 400 से अधिक ऊद्योगों का रसायन युक्त पानी नालों और नदियों में।
  • थापरनगर, बेगमपुल, सिविल लाइन की हवा सबसे अधिक दूषित।

कितना हरा-भरा हुआ मेरठ इस प्रकार है आंकड़े

वर्ष कुल क्षेत्रफल घना मध्यम खुला प्रतिशत में वन क्षेत्र
2020 2650 00 34 34.21 2.69
2019 2559 00 34.0 34.41 2.67
2017 2559 00 34 34.0 2.66
2015 2559 00 34 32 2.55
2013 2590 00 34 32 2.55
2011 2590 00 34 32 2.55
2009 2590 00 34 32 2.55
2005 2590 00 30 32 2.39
2003 2590 00 30 32 2.39
2001 2590 144 00 28 6.64

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img