Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

लिसाड़ी गेट में चल रही थी मौत की फैक्ट्री

  • निकाय चुनाव में सप्लाई होने थे हथियार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार एवं उपकरण बरामद किये हैं। नगर निकाय चुनाव एवं दंगों के लिए यहां भारी मात्रा में हथियार तैयार किये जा रहे थे। आरोपी आॅनलाइन आॅर्डर पर हथियारों की सप्लाई करते थे।

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रुप से लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फौजी मार्केट फैजान गार्डन के सामने खंडहरनुमा मकान में बनाये जा रहे अवैध हथियारों की फैक्ट्री में छापा मारते हुए दो आरोपियों इलियास पुत्र स्व हकीमुल्ला निवासी शहजाद कालोनी फतेहल्लापुर रोड मिलन पैलेस व परवेज पुत्र मौ आजम निवासी लडपुरा भावनपुर को गिरफ्तार किया है।

24 27

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में14 तमंचे, 9 छोटे बड़े अदद तमंचे, एक पोनिया, एक अदद रायफल बरामद किये हैं। इसके अलावा हथियार बनाने के उपरकण एक ड्रिल मशीन, एक खैरात मशीन का शिकंजा, व अन्य भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।

नगर निकाय व दंगों के लिए बनाये जा रहे थे हथियार

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये फैक्ट्री पिछले दो साल से चल रही थी। नगर निकाय चुनाव व दंगों के लिए फै क्ट्री में अवैध हथियार तैयार किये जा रहे थे। अब तक गैर जनपद में सैंकड़ों हथियारों की सप्लाई वे कर चुके हैं।

सोशल मीडिया के जरिये हो रही थी सप्लाई

पकड़े इलियास व परवेज हाइटेक हैं। दोनों ने बताया कि वे हथियारों की सप्लाई सोशल मीडिया के जरिए भी करते थे। लोगों को आॅनलाइन डिमांड के आधार पर वे तमंचों को तैयार कर सप्लाई देते थे।

एक तमंचे की कीमत ढाई से तीन हजार

23 30

एसपी सिटी ने बताया कि एक तमंचे को ढाई हजार रुपये से लेकर तीन हजार रुपया तक बेचते हैं। इससे पहले भी लिसाड़ी गेट में हथियारों की एक फैक्ट्री का खुलासा पुलिस कर चुकी है।

बिल्डर के यहां हुई लूट का सोना नेपाल में बरामद

टीपी नगर थाना क्षेत्र कमला नगर में पांच माह पहले हुई बिल्डर के यहां करोड़ों की लूट की घटना में नेपाल पुलिस ने लूटे गये जेवरात को एक सर्राफ की दुकान से बरामद किया है। सर्राफ की दुकान पर लाखों के जेवरात बेचने वाला नामजद नेपाली चोर लालभूल का भतीजा बताया जा रहा है। डोंटी थाना पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। टीपी नगर पुलिस की एक टीम लाखों के जेवरात की बरामदगी के लिए नेपाल में है। पुलिस टीम जेवरात लेकर 24 घंटे बाद शहर लौटेगी।

वहीं नेपाल पुलिस ने आरोपी को मेरठ पुलिस को सौंपने से इनकार किया है। गत वर्ष 20 नवम्बर को कमला नगर में प्रदीप गुप्ता बिल्डर के यहां से नेपाली नौकर बलबहादुर ने अपने साथियों लालभूल व लक्ष्मण के साथ मिलकर गार्ड को बेहोश कर करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए थे। दो दिन पहले नेपाल पुलिस ने आरोपी नेपाली लालभूल के भतीजे को लूटे गये जेवरात को एक सर्राफ के यहां बेचने पर गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वह सर्राफ को 30 लाख कीमत का जेवरात बेचने गया था।

पल्लवपुरम पुलिस ने 15 हजार के इनामी को पकड़ा

मोदीपुरम: पल्लवपुरम पुलिस ने एसओजी की टीम के साथ मिलकर वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। एसओजी प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कुंवर बीर सिंह आर्य उर्फ महाराज निवासी मोहल्ला जाट धाम जाट नगर राजपूर यागर थाना वृंदावन मथुरा पल्लवपुरम थाने से वांछित चला आ रहा था।

जिस पर अधिकारियों के आदेश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी की टीम आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सर्विलांस की मदद ले रही थी। मुखबिर ने टीम को आरोपी के घर होने की बुधवार को जानकारी दी। जिस पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को घर से दबोच लिया। टीम आरोपी को पल्लवपुरम थाने ले आई। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की दलीलों को किया खारिज, नए आदेश की आवश्यकता नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...
spot_imgspot_img