जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- एक रूड़की में आज इस विद्यालय के अलुमनाई एसोसिएशन द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अलुमनाई एसोसिएशन समय समय पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने विद्यालय से लगातार जुड़े रहने को प्रयासरत रहते है।

विद्यालय में प्रमुख अवसरों पर ये एसोसिएशन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, नारा लेखन, निबंध लेखन इत्यादि का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर रहते है।
आज विद्यालय पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में इन्ही प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में नंदिनी पुंडीर (9 अ ) शिखा पालीवाल (8स), जिया बोकाडिया (9 अ ), किंजल शर्मा (7 अ ), श्रेयांश रावत (7 स ), क्रिशिव वोहरा (4 ब ) सक्षम सारस्वत (4 स ), हितेश (7 अ), वन्श्दीप नेहरा (9 स), तनु (8 अ ) आदि रहे।
कार्यक्रम में सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि पूर्व छात्रों के अनुभव से सीख लेकर विद्यार्थीगण अपने अध्ययन को और परिष्कृत कर सकते है। छात्र सम्मलेन का होना पूर्व छात्रों का विद्यालय से लगाव दर्शाता है एवं व्यक्ति कुछ समय के लिए अपने बचपन को फिर से जीता है।


