Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

आईएसआईएस प्रमुख आतंकी अबू हुसैन अल-कुरैशी मारा गया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट यानि आईएसआईएस के प्रमुख अबू हुसैन अल कुरैशी को सीरिया में मार गिराया गया। इस आशय की जानकारी तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने दी है। एर्दोगन ने कहा कि उनका उनका राष्ट्रीय खुफिया संगठन दाएश/आईएसआईएस के तथाकथित नेता को फॉलो कर रहा था। जिसका एक कोड नाम अबू हुसैन अल-कुरैशी है।

न्यूज एजेंसी ANI की मानें तो तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि ‘यह पहली बार है जब मैं यहां यह कह रहा हूं। इस व्यक्ति को कल एमआईटी द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में मार दिया गया था।’ उन्होंने आगे कहा कि तुर्की बिना किसी भेदभाव के आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगा। अनादोलु एजेंसी के अनुसार, 2013 में तुर्की दाएश/आईएसआईएस को आतंकवादी संगठन घोषित करने वाले पहले देशों में से एक बन गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img