Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

लखनऊ में सपा की महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने झोंकी पूरी ताकत

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने पूरी ताकत झोंक दी। जगह-जगह रोड शो, पदयात्रा में हुई शामिल। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित क्लीन, ग्रीन और लखनऊ को महिलाओं के लिए सुरक्षित लखनऊ बनाने का किया वादा।

दिहाड़ी मज़दूरों सहित असंगठित मजदूरों के लिए शेल्टर होम्स में 10 रुपये में अन्नपूर्णा थाली। रिक्शे वालों सहित असंगठित मजदूरों के लिए शेल्टर होम की संख्या बढ़ेगी, सुविधाओं में होगा इजाफा।

गोमती को बायोरेमेडिएशन तकनीक से स्वच्छ किया जाएगा, जलकुंभी को वीड हार्वेसिं्टग तकनीकी से हटाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के नाम पर बिना लेवल निकाले डाली गई सीवर लाइनो की जांच होगी, दोषी दंडित होंगे। गृहकर होगा हाफ, वाटर टैक्स माफ।

71

उधर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने दर्जनों वार्डो में पार्षद प्रत्याशियों के साथ रोड-शो और जुलूसों में शामिल रहे। इसके बाद वो सीधे समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग मिश्रा के एमिटी कालेज के पास गौशाला पहुंची। यहां उन्होंने गौमाता की सेवा करते हुए उन्हें गुड़ चना खिलाया और गौमाता का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद वे जेसी बोस वार्ड में पार्षद यावर हुसैन रेशू की मोटर साइकिल जुलूस में शामिल हुई और क्षेत्र की जनता से वोट मांगा। इसके बाद वे राजेन्द्र नगर वार्ड में पार्षद प्रत्याशी शशांक शेखर मिश्रा के साथ राजेन्द्र नगर हाता अंगार शाह और चमरहिया मलिन बस्ती का दौरा कर वोट मांगे। यहां से सीधे मौलवी गंज वार्ड में वार्ड प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क किया।

यहां से महापौर प्रत्याशी वंदना मिश्रा लवकुश वार्ड में पार्षद प्रत्याशी के साथ वाल्मीकि मंदिर में जा कर माथा टेका और बस्ती में जनसंपर्क किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img