जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: घुटने के दर्द से जुड़े इलाज के लिए अब नए-नए एडवांस तरीके आ गए हैं, जिनके चलते नी-रिप्लेसमेंट जैसी प्रक्रिया मरीजों के लिए गेम चेंजर साबित हो रही हैं। खासकर, उन लोगों को एडवांस रिप्लेसमेंट तकनीक से ज्यादा लाभ पहुंचा है, जिन्हें घुटने के जोड़ों में गंभीर ऑस्टियोअर्थराइटिस की शिकायत रहती है।
इसी के मद्देनजर लोगों को अवेयर करने और टाइम पर सही इलाज कराने के मकसद से मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने शुक्रवार को शहर में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस मौके पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वैशाली में ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर निकुंज अग्रवाल मौजूद रहे। साथ ही 68 वर्षीय मरीज दर्शना अरोड़ा भी यहां मौजूद रहीं, जिनका नी-अर्थराइटिस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।

