Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस का बड़ा आरोप, खड़गे की जान को भाजपा से खतरा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जैसे जैसे कर्नाटक में विधानसभा की तारीख पास आ रही है, वैसे वैसे भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जान को भाजपा से खतरा होने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के चित्तापुर से उम्मीदवार, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पसंदीदा हैं। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश की बात
साफ है।

सुरजेवाला ने कॉन्फ्रेंस में एक ऑडियो क्लिप भी बजाई और दावा किया कि चित्तापुर से भाजपा विधायक मणिकांत राठौड़ ने खड़गे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही खड़गे और उनके परिवार को मारने की बात भी करते सुने गए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “मुझे पता है कि प्रधानमंत्री इस बात पर चुप रहेंगे। कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग भी इस पर मौन धारण कर लेंगे। लेकिन, कर्नाटक के लोग चुप नहीं बैठेंगे और इसका करारा जवाब देंगे।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img