Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

नीट की परीक्षा देने आए छात्र की सडक़ हादसे में मौत

  • परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने डीसीएच चालक को हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: बाइक पर सवार होकर नीट की परीक्षा देने आए छात्र की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में हुई अचानक मौत से मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार को नीट की परीक्षा के लिए स्टेट हाइवे स्थित सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल मे सेंटर बनाया गया था। सरसावा निवासी छात्र रुचित (18) और उसका साथी शिवम बाइक से परीक्षा देने के लिए देवबंद आए थे। बताया जाता है कि परीक्षा केंद्र ढूंढते हुए वह देवबंद-मंगलौर मार्ग पर पहुंच गए और पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मंगलौर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने रुचित को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर रेफर कर दिया।

पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। बाद में सूचना मिलने पर मृत छात्र के स्वजन भी रोते बिलखते देवबंद पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img