Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

नगर निकाय चुनाव: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

  • भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है मतगणना

  • पहले डाक मतों की हुई गणना, सुरक्षा के कड़े इंतेजाम

  • डीएम, एसएसपी, एडीएम और एएसपी समेत अधिकारी मौके पर

  • मतगणना स्थल पर मोबाइल को किया गया पूर्णतः प्रतिबंधित 

  • ड्रोन कैमरों से की जा रही है मतगणना स्थलों की निगरानी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिले की 2 नगर पालिकाओं और 8 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आ हो जायेगा, जिसके लिए मतगणना शुरू हो गई है। जिले की सभी नगर निकायों की मतगणना के लिए कुल 288 टेबिल लगाई गई है।

सभी मतगणना स्थलों पर पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था है। इतना ही नहीं मतगणना स्थलों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पहले चरण में सभी स्थानों पर डाक मतों की गणना की गयी है।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 4 मई को जनपद की दो नगरपालिकाओं व 8 नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सभासदों के पदो के लिए मतदान किया गया था, जिसकी मतगणना शनिवार को की जा रही है।

सभी प्रत्याशियों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है और सुरक्षा के कड़े इन्तेजाम किये गये हैं। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रत्याशी हो या फिर उनके एजेंट, किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है। इसी तरह से जीतने वाले प्रत्याशी के लिए विजयी जुलूस निकाले पर भी मना ही है। कोई भी प्रत्याशी विजयी जुलूस नहीं निकाल सकता।
मतगणना स्थल पर धीरे-धीरे प्रत्याशी, उनके पति और एजेंट पहुंच गए है।

मुजफ्फरनगर नगर पालिका के लिए बीजेपी से चुनाव मैदान में उतरी मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप भी नवीन मंडी स्थल स्थित मतगणना स्थल पर पहुंच गए है। वो अपनी जीत को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त दिखाई दिए।

हिरासत में लिया गया है पारस जैन

खतौली के पूर्व पालिकाध्यक्ष पारस जैन को पुलिस ने मतगणना स्थल में घुसने नहीं दिया। उन्हें मतगणना स्थल से पहले ही हिरासत में ले लिया गया। वो एक पुराने मामले में वांछित चल रहे है। पारस जैन अपने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में मतगणना स्थल पर पहुंच रहे थे।

इससे पूर्व भी वो उस वक्त पुलिस को गच्चा देकर निकल भागे थे, जब वो निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही उन्हें पुलिस के आने की खबर मिली थी, वो चुपके से खिसक गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img