Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पंचकूला में दीपावली पर 200 झुग्गियां जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दीपावली पर पंचकूला के सकेतड़ी के पास स्थित करीब 200 झुग्गियां आग लगने से जलकर राख हो गईं। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, आग दोपहर बाद लगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद फायर बिग्रेड को जानकारी तो दे दी गई पर फायर बिग्रेड यहां करीब आधा घंटे बाद पहुंच सकी।

ऐसे में आग तेजी से फैलने लगी आग की चपेट में सिर्फ झुग्गियां ही नहीं बल्कि उनके आसपास खड़े वाहन भी आ गए। आग की लपटें इतनी तेज उठ रहीं थीं कि सारा आसमान काला हो गया था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह तो दीपावली की तैयारी में थे।

एकदम से बाहर शोर सुनकर वह भागे और जब देखा कि कुछ झुग्गियां आग की चपेट में हैं तो आग को बुझाने की कोशिश भी की लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि वह उनके प्रयासों के बावजूद रूक नहीं सकी। झुग्गीवालों ने बताया कि उनका सारा सामान, पैसे और अन्य सामान आग में जल गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img