Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

​जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: नगर और क्षेत्र में दीपावली धनतेरस का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका द्वारा नगर में सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। वही कोतवाल राजेश कुमार तिवारी के बेटे-बेटियों ने दीप जलाकर कोतवाली अफजलगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया। देर रात तक नगर में आतिशबाजी छोड़ी गयी।

दीपावली के अवसर पर नेताओं ने नगरवासियों को घर घर जाकर दीपावली की बधाईयां दी। चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,पूर्व चेयरमेन जावेद विकार,पूर्व विधायक शेख सुलेमान, शेख इरशाद हुसैन, सभासद कलवा कुरैशी, शमीम अहमद भट्टे वाले आदि ने घर घर पहुंचकर दिपावली की बधाई दी।

कोतवाल राजेश कुमार तिवारी के बेटे-बेटियों ने इस बार कोतवाली अफजलगढ़ में 300 दीप जलाकर रोशनी से कोतवाली अफजलगढ़ को सजाया गया। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी के़ बेटे अथर्व तिवारी व बेटी अनन्या तिवारी ने बताया कि हर बार हम अपने घर पर दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाते थे लेकिन अफजलगढ़ में होने की वजह से कोतवाली अफजलगढ़ को अपने घर की तरह दीप जलाकर सजाने से बहुत खुशी मिली दीपावली,गोवर्धन पूजा का त्यौहार शांति पूर्वक हर्षोउल्लास के साथ मनाये जाने पर शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img