Home Uttar Pradesh News Meerut एक्सप्रेस वे पर दो हादसों में पांच घायल

एक्सप्रेस वे पर दो हादसों में पांच घायल

0
एक्सप्रेस वे पर दो हादसों में पांच घायल

जनवाणी संवाददाता |

परतापुर: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर शनिवार तडके नींद के झोके के कारण हुए दो हादसों में पांच लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए निज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहला हादसा दिल्ली से मेरठ की और मारुति ओमनी से आ रहे कार चालक अरविंद को नींद का झोका आ गया और कार रैलिंग से टकरा गई। कार में सवार हरियाणा निवासी अरविंद,सोनू,नरेंद्र व विपिन घायल हो गए जिनको हाईवे पैटोलिंग ने उपचार के लिए निज अस्पताल में भर्ती कराया।

यह सभी मु0नगर में सगाई समारोह में जा रहे थे। इसके अलावा मेरठ से दिल्ली जा रहे आल्टो सवार ताज मोहम्मद पुत्र शब्बीर निवासी ग़ाज़ियाबाद को नींद का झोका आ गया और आल्टो रैलिंग से टकरा गई। हाईवे पैटोलिंग ने ताज मोहम्मद को उपचार के लिए निज अस्पताल में भर्ती कराया।