जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज शनिवार को भावनपुर में कांवड़ लेकर आ रहे कई कांवड़िये करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे में 5 से अधिक की मौत हो गई बताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राली चौहान गांव में 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से डाक कांवड़ टकराने से पांच से अधिक कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस दौरान कई कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक राली चौहान गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कांवड़ लेने के लिए विशाल, अजय, अभिषेक, मनीष, योगेश, रोहताश, प्रदीप, अनुज, विनीत, सेंसर, महेंद्र, मोहित, प्रिंस, हिमांशु, सूरज और सचिन गए थे।
इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं करंट की चपेट में आकर डीजे भी जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
कांवड़ियों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं झुलसे लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है।