Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

संकुचित महत्वाकांक्षाओं की उपज है ‘इंडिया’

Samvad


डॉ. वेदप्रकाश |

कबीरदास का दोहा है- 

जाका गुरु है आँधरा, चेला खरा निरंध। अंधा अंधा ठेलिया, दोन्यूं कूप पड़ंत।

यहाँ आंधरा अथवा अंधा उस अज्ञानी के लिए प्रयुक्त है जिसके अज्ञान के कारण वह तो कुएं में गिरता ही है उसका चेला अथवा साथ रहने वाला भी गिरता है। कुछ ऐसी ही हालत राहुल गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में जुट रहे तमाम विपक्षी दलों अथवा नेताओं की भी दिखाई दे रही है। राहुल गांधी अपने अधकचरे ज्ञान, अपरिपक्व राजनीतिक समझ व उच्च महत्वाकांक्षाओं के लिए चर्चा में रहते हैं। अब उनके द्वारा इंडिया नाम के साथ जोड़कर सियासी चाल कहीं समूचे विपक्ष को कुएं में तो नहीं डाल देगी। आज जब 26 दल उनके साथ खड़े हैं और उनकी हां में हां मिला रहे हैं इससे यह तो स्पष्ट है कि उन दलों की अपनी समझ बची ही नहीं है और वे राहुल के सम्मोहन का शिकार हो चुके हैं।

इंडिया नाम ब्रिटिश शासकों का दिया हुआ है। भारत, भारतवर्ष, हिंदुस्तान आदि नामों से उन्हें घृणा तो थी ही, वे जन मन से भी इसे मिटाना चाहते थे। इसी संकुचित मानसिकता और अंग्रेजी के वर्चस्व की महत्वाकांक्षा के कारण उन्होंने इंडिया नाम प्रचारित किया। विडंबना यह रही कि देश की आजादी के बाद भी इंडिया नाम से छुटने का उपक्रम नहीं हुआ। क्योंकि उस समय नेतृत्व कर रहे राजनेता भी अंग्रेजी मानसिकता के पिछलग्गू बने रहे। संविधान में अनेक बार भारत और भारतवर्ष शब्द का प्रयोग हुआ है जबकि इंडिया शब्द का प्रयोग बहुत सीमित है। संविधान की उद्देशिका इसका प्रमाण है, वहाँ लिखा है- हम, भारत के लोग, भारत को…।

यही कारण है कि जनसामान्य आज भी भारत अथवा भारतवर्ष संबोधन में गौरव का अनुभव करता है। भारत शब्द उसके अंदर आत्मीयता एवं नए उत्साह का संचार करता है। यह भी सत्य है कि आज व्यापक स्तर पर भारत के लिए इंडिया और भारतवासियों के लिए इंडियन शब्द का प्रयोग हो रहा है। क्या ऐसे में राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं हेतु इंडिया शब्द का प्रयोग उचित है? क्या यह जन भावना अथवा राष्ट्र के नाम का दुरुपयोग नहीं है? क्या संविधान इस प्रकार नाम प्रयोग की अनुमति
देता है?

जोड़-तोड़, निहित स्वार्थ,सत्ता प्राप्ति और भिन्न भिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षाएं राजनीति का चरित्र बन चुकी हैं। क्या यह स्वस्थ राजनीति और राष्ट्रहित में है? क्या आज राजनीति के शीर्ष पर बैठे सभी की महत्वाकांक्षाएं भारत भाव केंद्रित नहीं होनी चाहिए? पिछले लंबे समय से विपक्षी एकजुटता, महागठबंधन जैसे शब्द लगातार चर्चा में हैं। ध्यातव्य है कि स्पष्ट बहुमत के अभाव में अथवा राजनैतिक अस्थिरता के समय सम विचारी दल मिलकर गठबंधन करते हैं, जिससे राजनीतिक स्थिरता बनी रहे। इस प्रकार की भावना के चलते ही वर्ष 1998 में 13 दलों के साथ एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बना।

इसी प्रकार वर्ष 2004 में 10 अन्य दलों के साथ यूपीए यानी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अस्तित्व में आया। वर्ष 2014 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने लगभग सभी विपक्षी दलों को चिंता और बेचैनी में डाल दिया। फिर वर्ष 2019 के चुनाव परिणामों ने पुन: विपक्षी दलों की चिंता और चिंतन प्रक्रिया को गति प्रदान की। हाल ही में 2024 के चुनाव को ध्यान में रखकर समूचा विपक्ष गठबंधन, महागठबंधन आदि की प्रक्रिया से गुजरते हुए संप्रग (यूपीए) की जगह इंडिया नाम के साथ अवतरित हुआ है। हाल ही में बेंगलुरु में हुई 26 विपक्षी दलों की बैठक में इंडिया यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस का गठन हुआ है।

सूत्रों के अनुसार यह नाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुझाया है जिसे औपचारिक रूप से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में प्रस्तावित किया। इस नाम की भावना को स्पष्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा- लोकतंत्र- संविधान पर हमला कर भारत के विचार और आत्मा पर प्रहार किया जा रहा है। ऐसे में इंडिया नाम बिल्कुल सही है। यह भी ध्यातव्य है कि बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष के नए गठबंधन का नाम इंडिया होने का व अन्य ऐलान किए। इससे यह स्पष्ट है कि 26 विपक्षी दलों में मुख्य भूमिका और योजना राहुल गांधी एवं कांग्रेस की ही है।

दिलचस्प यह भी है कि यूपीए की लगभग 19 वर्ष की यात्रा में प्रगतिशील अथवा प्रोग्रेसिव शब्द तो था किंतु वह कहीं धरातल पर नहीं उतर पाया। अब इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस में डेवलपमेंटल शब्द तो रख लिया गया है किंतु नीयत कहीं दिखाई नहीं दे रही है। एलायंस द्वारा वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडा पेश करने के संकल्प की भी बात है लेकिन आज एक अनपढ़ व्यक्ति भी जानता है कि यह सारे का सारा उपक्रम सत्ता प्राप्ति के लिए ही है। सर्वविदित है कि 26 के 26 विपक्षी नेता अपनी अपनी वैचारिक पृष्ठभूमि,निहित स्वार्थ और महत्वाकांक्षाओं के साथ आए हैं।

क्या ऐसे में इंडिया नाम का यह नया अवतार साझा न्यूनतम कार्यक्रम, लोकतांत्रिक, परामर्शी और सहभागी हो सकेगा। सभी स्वयं में पूर्ण नेता हैं, क्या ऐसे में ये सभी किसी एक नेतृत्व में चल सकेंगे? ध्यान रहे यदि स्पष्ट बहुमत के अभाव में राजनीतिक अस्थिरता हुई अथवा बंदरबांट का वातावरण बना तो देश फिर से दशकों पीछे चला जाएगा। यह सारा कांग्रेस का ही मायाजाल है क्योंकि इस समय विपक्ष में सर्वाधिक राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं कांग्रेस की ही दिखाई दे रही हैं। ध्यान रहे कांग्रेस में दलबंदी, घूसखोरी और बेईमानी की चर्चा करते हुए गांधी जी ने मेरे सपनों का भारत पुस्तक में लिखा है- कांग्रेस को हमें राजनीतिक पार्टियों और सांप्रदायिक संस्थाओं के साथ की गंदी होड़ से बचाना चाहिए। विडंबना यह है कि आज अन्य राजनीतिक पार्टियों और सांप्रदायिक संस्थाओं के साथ के बिना कांग्रेस का अस्तित्व ही नहीं है। नए गठबंधन का इंडिया नाम पुन: कांग्रेस की अंग्रेजीदा मानसिकता का ही द्योतक है। राजनीतिक हितों के लिए इंडिया अथवा भारत से जुड़ी जन भावनाओं के साथ ऐसा खिलवाड़ सर्वथा अनुचित है।

हाल ही में एनडीए यानी राजग गठबंधन की भी बैठक हुई,जिसमें 38 दलों ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ किया कि- राजग किसी मजबूरी का गठबंधन नहीं बल्कि मजबूती का गठबंधन है… एनडीए का मतलब एन से न्यू इंडिया, डी से डेवलपमेंट और ए से एस्पिरेशन है… देश के युवाओं, दलितों,किसानों, आदिवासियों समेत सभी वर्गों का भरोसा राजग के साथ है… यह क्षेत्रीय आकांक्षाओं का इंद्रधनुष है। राजग की 25 वर्ष की यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जुटा हुआ है। सर्वविदित है कि स्वतंत्रता के बाद देश राजनीतिक भ्रष्टाचार, जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद के दलदल में धंसता चला गया। भारतवर्ष को विश्व पटल पर पहुंचने के लिए जिस उन्नतशील एवं संकल्पबद्ध दिशा और दृष्टि की आवश्यकता थी, उसका अभाव राजनीतिक नेतृत्व में रहा।

विगत कुछ वर्षों में राजनीतिक नेतृत्व में वह उन्नतशील दिशा- दृष्टि एवं संकल्प दिखाई दे रहा है, जो भारतवर्ष को वैश्विक पटल पर निरंतर मजबूती की ओर ले जाने में सक्षम है। आज समूचा विश्व भारत के ज्ञान-विज्ञान, तकनीक एवं जनभागीदारी की ताकत का साक्षी बन रहा है। आज जन सामान्य को यह तय करना होगा कि वह संकुचित स्वार्थों और महत्वाकांक्षाओं से उपजे इंडियावादियों के साथ चलना चाहता है अथवा तमाम नकारात्मकताओं को दरकिनार कर भारतवर्ष को मजबूती से वैश्विक पटल पर ले जाने वाले राजग यानी एनडीए के साथ चलना चाहता है। ध्यान रहे संकुचित महत्वाकांक्षाओं की नैय्या कभी भी डूब सकती है लेकिन भारत भाव के मजबूत इरादों वाला विमान नित्य नूतन ऊंचाइयों पर पहुंचेगा, ऐसा विश्वास किया जा सकता है।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

NEET-UG: शिक्षा माफिया पर शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में दो और आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो| नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी...

Saharanpur News: फर्जी आरटीई भुगतान मामले में दो स्कूलों पर कार्रवाई, 32.61 लाख की वसूली के आदेश

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आरटीई फीस प्रतिपूर्ति में अनियमितता के...

PM Modi: नेहरू जी की पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया नमन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित...

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img