Home National News आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समस्या का हल ढूंढे सरकार-विपक्ष: बसपा सुप्रीमों

आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समस्या का हल ढूंढे सरकार-विपक्ष: बसपा सुप्रीमों

0
आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समस्या का हल ढूंढे सरकार-विपक्ष: बसपा सुप्रीमों

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को बसपा सुप्रीमों मायावती ने संसद में मणिपुर पर चर्चा को लेकर ट्वीट कर कहा कि मणिपुर पर चर्चा के लिए सहमत होने के बावजूद, यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद के मौजूदा सत्र के पहले दो दिनों का समय कानून के शासन विवाद पर बर्बाद किया गया। मणिपुर पर चर्चा और सरकार का बयान जरूरी है।

मायावती ने ट्वीट में आगे कहा कि सरकार-विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप व एक-दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय समस्या का हल ढूंढने का सामूहिक प्रयास करें।

उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर के हालात लगातार गंभीर व चिन्ताजक बने रहने के कारण इसका दुष्प्रभाव व पलायन पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ना स्वाभाविक, जिसको लेकर संसद में चर्चा नहीं हो पाने से स्थिति विषम। शान्ति की बहाली, लोगों की सुरक्षा व उनके जख्मों पर मरहम लगाकर क्षेत्र में जनजीवन सामान्य बनाना जरूरी।