Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

रिश्तों का खून करने में कांप नहीं रहे हाथ

  • कहीं जमीनी विवाद तो कहीं अवैध संबंधों के कारण हो रहे कत्ल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जो हत्याएं पहले भाड़े पर की जाती थी, अब उन्हीं हत्याओं को ऐसे लोग कर रहे हैं जिन पर लोग सबसे अधिक भरोसा करते हैं। रिश्तों का खून करने में अब लोगों के हाथ नहीं कांप रहे हैं। कहीं बेटा मां-बाप की हत्या जमीन के लिये कर रहा है तो कहीं पर पिता अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर रहे है। जमीनी विवाद के अलावा अवैध संबंधों में भी कत्ल रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

मवाना के सठला गांव में जिस तरह से जमीनी विवाद में पिता ने अपने छोटे बेटे को ललकार अपने बड़े भाई को गोली मारने को कहा उसने लोगों को हिलाकर रख दिया। क्या बाड़ भी अपने खेत को खा सकती है। जी हां आजकल ऐसा ही हो रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है। जिसमें रिश्तों का कत्ल न हो रहा हो। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। लिसाड़ीगेट में पिता अपनी बेटी के प्रेमी से मिलने से इस कदर नाराज हुआ कि उसने बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

15 28

पुलिस ने मां बाप दोनों को जेल भेजा था। इसी थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक भाई अपनी अपनी बहनों और पत्नियों की निर्मम हत्या कर चुके हैं। रोहटा थाना क्षेत्र मीरपुर निवासी मनोज शर्मा की हत्या का पैटर्न भी वही था। दोस्तों ने पहले मनोज को जमकर शराब पिलाई। बाइक पर बैठाकर खेत में ले गए वहां खूब पीटा। लाश को वहीं गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दबाया और भाग गए।

घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सारा सच सामने आया। खरखौदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में संतरेश नामक महिला ने अपने पति धर्मवीर सिंह को अपने प्रेमी सौरभ उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। संतरेश ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वो अपने प्रेमी सौरभ से शादी करना चाहती थी। पति धर्मवीर उसकी मोहब्बत में अड़चन बन चुका था।

उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी और दोस्तों की मदद से उसकी हत्या कर दी। दौराला थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून हाइवे के पास शक्ति कालोनी में मकान के अंदर महिला की लाश मिली। पास ही दोनों बच्चे खड़े थे। वो लाश ममतेश उर्फ ममता, पत्नी दीपक की थी। बच्चों ने कुछ नहीं बताया, लेकिन ममतेश के घरवालों ने बताया कि पति, पत्नी में विवाद चल रहा था। अवैध संबंध के शक में एक युवक ने बेडरूम में फावड़े से गर्दन काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

16 26

शिवपुरम में हुए इस घटनाक्रम में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया था। काफी समय से पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। बीसी जोशी एंक्लेव के सर्वेट क्वार्टर में एक नौकरानी व उसके दो बेटों की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला लिव-इन-रिलेशनशिप में एक युवक के साथ रह रही थी।

युवक पर हत्या करने का आरोप लगा था। लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में किराए के मकान में खतौली के पूर्व चेयरमैन की पुत्रवधू, उसके चार बच्चों तथा प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला और उसके प्रेमी का शव बच्चों से करीब डेढ़ किमी दूर जुर्रानपुर फाटक के पास आम के पेड़ के नीचे मिला था। हत्यारोपी चेयरमैन की पुत्र वधु की बेटी से अवैध संबंध बनाना चाहते थे।

लोग डिप्रेशन में आकर कत्ल कर देते हैं। यह समस्या का हल नहीं होता है। यह उनकी बेवकूफी होती है। ऐसे लोगों को काउंसिलिंग की आवश्यकता होती है, लेकिन समाज में बदनामी की वजह से वह इस तरह की बात किसी से शेयर नहीं करते।

14 24

लोगों को मन में आत्मविश्वास रखना चाहिए। विश्वास में गलत काम नहीं करना चाहिए। -डा. अनिता मोरल, असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग, मेरठ कालेज

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img