Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म की वीडियो बनाकर किशोरी के भाई को भेज दी गई। पीड़िता के भाई ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि तीन महीने पूर्व थानाक्षेत्र के एक गांव में किठौर निवासी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। युवक के तीन साथियों ने इसकी वीडियो बना ली।

आरोप है कि राजफाश करने पर आरोपियों ने किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। भयभीत किशोरी चुप्पी साधे रही। सोमवार को थाने पहुंचे पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि गत रविवार को किसी ने उसके मोबाइल पर बहन के साथ हुए दुष्कर्म की वीडियो भेजी।

जिसे देख युवक ने बहन से पूछताछ की तो पता चला कि तीन माह पहले किठौर निवासी शाकिर नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुख्यारोपी शाकिर, और उसके दो साथी पप्पू व आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img