Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

शाकिर का लव था या फरेब! दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। अगर हम आपसे यह कहें कि वेस्ट उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में मणिपुर जैसी की एक दरिंदगी की घटना हुई है तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे मगर, यह दावा है कि पूरी घटनाक्रम पढ़कर आपकी रूह अवश्य कांप जाएगी।

जी हां यह दावा कोई ऐसे नहीं की जा बल्कि पीड़िता की मां और उसके परिजनों की आपबीती सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा और आप कहेंगे आरोपी दरिंदों को फांसी दो… फांसी दो… फांसी दो…। पूरी घटनाक्रम समझने के लिए आपको पूरी साइड स्टोरी पढ़नी होगी…

सच्ची घटना की इस कहानी में शाकिर नामक युवक 16 साल की एक किशोरी पहले अपने झांसे लेता है, उसे सपने दिखाता है और शादी कर साथ जीने की कसमें खाता है। इस शादी वाले झांसे में फंसकर किशोरी सुनहरे भविष्य के सपने में गोते लगाने लगती है।

मगर, उस नाबालिग किशोरी को क्या पता कि वह जिससे अगाध प्रेम की पींगें पढ़ रही है और सपने में हिलोरे ले रही है वह शाकिर कितना शातिर है और उसके दिमाग में कितने खतरनाक मंसूबे पाल रखे हैं। उसे तो बस और बस एक उचित मौके तलाश है।

शाकिर जैसे दरिंदों के पास दया धर्म नाम की कोई चीज नहीं होती है। वह तो केवल वहसी और इंसान की शक्ल में भेड़िए होते हैं जो किसी भी मासूम या किशोरी को अपने प्रेमजाल में फांसकर हैवानियत का खेल खेलते हैं।

… आखिर शाकिर ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर नाबालिग किशोरी को धोखे से बुलाया और फिर उसे झांसा देकर उसे जंगल की तरफ ले गए। जहां किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में कुछ ऐसा पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद शाकिर, आलम और पप्पू तो थे ही तीन चार और उसके साथियों ने किशोरी के साथ जो दरिंदगी की उसको यहां लिख पाना असंभव है।

फिर भी जानकारी के लिए बताया जा रहा है कि किशोरी के कपड़े निकालकर उसका न्यूड वीडियो सभी दरिंदों ने मिलकर बनाया, इस दौरान किशोरी गिड़गिड़ाती रही, मिन्नतें मांगती रही मगर ये दरिंदे हंस हंसकर उसका परिहास उड़ाते हुए वीडियो बनाकर धमकाते भी रहे। अपने कपड़े मांगती रही।

इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। तीन महीने के बाद लड़की का वीडियो वायरल कर दिया। जब वीडियो परिजनों तक पहुंचा तो मां ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरी घटना मेरठ जिले के किठौर इलाके की बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी अभी मात्र 16 साल की है। गांव के लड़कों ने मिलकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अब वह कैसे जिएगी।

पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित किशोरी मां ने आगे बताया कि शाकिर ने मेरी बेटी को शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उसके साथ करीब 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी को ब्लैकमेल करने के लिए शाकिर ने अपने कई दोस्तों के साथ मिलकर मेरी बेटी का वीडियो बनाया।

इसके बाद शाकिर ने लगातार बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 3 महीने पहले शाकिर ने धोखे से बेटी को मिलने के लिए बुलाया। ये लोग बेटी को जंगल लेकर गए। वहां शाकिर ने बेटी को कोल्डड्रिंक में नशे का कुछ मिलाया और जबरन पिला दिया। उन लोगों ने बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इस दौरान वहां पर शाकिर, आलम और पप्पू के अलावा 3 से 4 अन्य लोग भी पहुंच गए। इन लोगों ने जबरदस्ती मेरी बेटी का कपड़ा उतार दिया। उसका वीडियो बनाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद शाकिर वहां से भाग गया।

घटना के करीब 3 महीने के बाद शाकिर ने ये वीडियो वायरल कर दिया। इस बीच, ये वीडियो मेरे बेटे तक पहुंचा। बेटे ने जब बहन से इस वीडियो के बारे में पूछा तो बेटी ने हमें पूरी सच्चाई बताई। जब हम लोगों ने इस बारे में शाकिर से बात की तो उसने मुझे और मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। साथ ही उन पर आईपीसी की धारा 147, 328, 323, 354 (ख), 506 और 376 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि एक महिला ने थाने में तहरीर दी है कि शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का एक युवक 2 साल तक यौन शोषण करता रहा। बाद में उस युवक के दोस्तों ने मिलकर उस युवती के साथ अभद्रता कर वीडियो बनाया। इसके बाद हमने 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। 164 के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अन्य की अरेस्टिंग के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img