Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने वाले दलाल पकड़े

  • मेडिकल पुलिस ने की आरोपियों पर कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल में बच्चे का इलाज कराने आए एक व्यक्ति को बेवकूफ बनाकर प्राइवेट अस्पताल में ले जाने वाले तीन दलालों को मेडिकल पुलिस ने पकड़ा है। इन लोगों ने बीमार बच्चे को सेनफोर्ड अस्पताल ले गए और फर्जी बिल बनाकर सवा लाख रुपये हड़प लिये। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि कमालपुर बुलंदशहर निवासी जितेन्द्र पुत्र राजपाल सिंह 15 जुलाई को अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिये मेडिकल कालेज लाया था।

मेडिकल कालेज में उसे विक्की राणा, देवेन्द्र और छोटू मिले और कहा कि मेडिकल कालेज में इलाज की सुविधा नहीं है और अच्छे डाक्टर नहीं है। विक्की राणा और देवेन्द्र डाक्टर की ड्रेस में थे और छोटू एंबुलेंस का ड्राइवर बना हुआ था। इन लोगों ने कहा कि बच्चे को सेमफोर्ड अस्पताल ले चलो, वहां पर अच्छे डाक्टर हैं और इलाज भी सस्ता होगा।

18 32

बच्चे को एंबुलेंस से सेमफोर्ड अस्पताल ले गए जहां पर बच्चे को भर्ती किया गया और तीन दिन तक मिलने नहीं दिया गया। इन लोगों ने एक लाख बीस हजार रुपये कराये। बाद में कहने लगे कि बच्चा वेंटीलेटर पर है। जबकि बच्चे को सादी मशीन पर रखा गया था। पकड़े गए तीनों लोग फर्जी हैं और लोगों को बेवकूफ बनाकर मेडिकल से प्राइवेट अस्पतालों में ले जाते हैं।

भाजपा नेत्री की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पार्षद निलंबित

मेरठ: भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भाजपा नेत्री की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में सख्त कदम उठाया हैं। पार्टी से पार्षद को निलंबित कर दिया हैं। अनुशासनहीनता की कार्रवाई की गाज दो अन्य भाजपा नेताओं पर भी पड़ी हैं। भाजपा पार्षद और जागृति विहार मंडल के भाजपा नेता रविन्द्र नागर के खिलाफ ये कार्रवाई हुई हैं। ये कार्रवाई भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया के निर्देश पर की गई हैं। इसके अलावा गलत बयानबाजी करने के मामले में चिकित्सा प्राकोष्ठ के सह संयोजक डा. राजकुमार बजाज को भी पार्टी से निलंबित कर दिया गया हैं।

दरअसल, भावनपुर थाने में दर्ज कराई गयी रिपोर्ट के अनुसार सोमदत्त विहार निवासी रविन्द्र नागर ने एडिटिंग कर पार्टी की एक महिला नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था।इस तरह से महिला भाजपा नेत्री को बदनाम किया गया।वार्ड 18 के पार्षद रविन्द्र को ये वीडियो दिया गया। सरायकाजी निवासी रविन्द्र ने फर्जी आईडी बनाकर भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल किया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी हैं। दोनों को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी।

अश्लीलता के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पोक्सो रामकिशोर पांडे ने नाबालिग से अश्लीलता करने के आरोपी को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के कारावास व अंकन 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। सरकारी वकील नरेंद्र चौहान व कुलदीप मोहन ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना नोहटा मेरठ में दिनांक 26 अप्रैल 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 4 वर्षीय लड़की बाहर खेल रही थी पास के मोहल्ले में रहने वाला आरोपी उसकी पुत्री को बहका कर ले गया तथा उसके साथ अश्लील हरकत की।

पीड़िता ने सारी बात अपनी मां व बुआ को बताई थी। इसके आधार पर मुकदमा आरोपी के खिलाफ पंजीकृत हो गया था। न्यायालय में आरोपी ने कहा कि मुकदमे में उसे झूठा फंसाया जा रहा है। जिसका सरकारी अधिवक्ता ने कड़ा विरोध किया और न्यायालय में कुल 7 गवाह पेश किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 20 वर्ष के कारावास व 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img