Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

सदर में गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला

  • विद्युत लाइनों में ओवर लोडिंग की वजह से हो रहे फाल्ट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बिजली विभाग द्वारा जर्जर विद्युत लाइनों व खंबों को नहीं बदलना अब हादसे का सबब साबित हो रहा है। कई जगह विद्युत लाइनों में ओवर लोडिंग की वजह से फाल्ट हो रहे है तो कहीं जर्जर विद्युत पोल जमीन पर गिर रहे है। गुरूवार को सदर थाने के पास बरसात के दौरान जर्जर विद्युत पोल जमीन पर गिर गया। इस दौरान विद्युत लाइनें भी सड़क पर आकर गिर गई।

गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान विद्युत सप्लाई बंद थी वर्ना इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते थे। कई घंटों तक विभाग की टीम पोल को ठीक करने में जुटी रही। बड़ी संख्या में आबादी विद्युत सप्लाई बंद होने की वजह से पीने के पानी को भी तरस गई। इसी तरह के हालात शहर के अन्य इलाकों में भी नजर आ रहे है। घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में भी फाल्ट हो रहें है।

शास्त्रीनगर स्थित एल ब्लॉक बिजली घर में बरसात की वजह से फाल्ट हो गया जिस वजह से कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। यहां भी हजारों की आबादी को बिजली नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ा। कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से शास्त्रीनगर व उसके आसपास के इलाकों जनता परेशान रही।

18 33

वहीं, इस संबंध में राजेंद्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता का कहना है कि सदर थाने के पास जर्जर विद्युत पोल टूट गया है जिससे कई घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। जबकि शास्त्रीनगर एल ब्लॉक बिजली घर में भी बरसात की वजह से फाल्ट हो गया। दोनों जगह विभाग की टीमें आपूर्ति सुचारू करने में जुटी रही करीब पांच घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।

बारिश के पानी में करंट उतरने से मचा हड़कंप

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में रोड पर रखे ट्रांसफार्मर में बारिश के पानी में अचानक करंट उतर गया। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। विद्युत विभाग की लापरवाही आए दिन सामने आ रही है। कहीं गली मोहल्लों में तारों के जाल मौत को दावत दे रहे हैं। कहीं रोड पर रखे खुले ट्रांसफॉर्मर लोगों की मुसीबत बने हुए हैं।

बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश के दौरान लक्खीपुरा में बारिश के पानी में अचानक करंट उतर गया स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों का कहना है कि रोड पर रखे ट्रांसफार्मर के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि बारिश के चलते पानी में गुजर रहे तीन बच्चे हादसे का शिकार हो सकते थे। जिसमें स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचा लिया और हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

मंदिर में सफाई करते युवक की करंट से मौत

मेरठ: ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र माधवपुरम सेक्टर तीन स्थित एक मंदिर में सफाई करते वक्त एक युवक की बिजली का करंट लगने पर मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल मोर्चरी भिजवाया।

ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र माधवपुरम सैक्टर तीन निवासी मनोज उर्फ बिट्टू 42 वर्षीय परचून की दुकान करता था। बिट्टू के परिवार में तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी का देहांत हो चुका है। बिट्टू ने दूसरी शादी की थी। जिससे दो छोटे बच्चे हैं। वहीं पहली पत्नी से एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। मनोज उर्फ बिट्टू अक्सर पड़ोस के मंदिर में सुबह शाम सफाई करने जाता था।

गुरुवार को बारिश के चलते बिट्टू मंदिर की साफ सफाई करने गया था। बारिश के चलते मंदिर के गेट में बिजली का करंट उतर आया। बिट्टू जैसे ही मंदिर का गेट खोलकर अंदर घुसा वैसे ही करंट की चपेट में आ गया। बिट्टू की मौके पर मौत हो गई। बिट्टू को लोगों ने मंदिर में मृत देखा तो होश फाख्ता हो गए।

सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर हाहाकार मच गया। सूचना के बाद ब्रहमपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। लोगों ने बताया कि बिट्टू अक्सर सुबह शाम मंदिर की सफाई करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मेडिकल मोर्चरी भिजवा दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img