Home National News मणिपुर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए विपक्षी गठबंधन के 21 सांसद, पढ़ें पूरी खबर

मणिपुर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए विपक्षी गठबंधन के 21 सांसद, पढ़ें पूरी खबर

0
मणिपुर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए विपक्षी गठबंधन के 21 सांसद, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के 16 दलों के 21 सांसद मणिपुर के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि विपक्षी दलों के सांसदों का यह दल मणिपुर में जारी हिंसा का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

बता दें कि मणिपुर जा रहे विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल 29 और 30 जुलाई को मणिपुर के दौरे पर रहेंगे।

इस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के 4 सांसद, जीडीयू के 2 सांसद, आरजेडी, टीएमसी, आप, शिवसेना( यूबीटी), डीएम के एक-एक सांसद शामिल हैं। जबकि दूसरे विपक्षी दलों के 10 सांसद भी इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल है।