Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

लॉरेंस बिश्नोई के शूटर सनी काकरान के खिलाफ गवाह कोर्ट में पेश

  • कचहरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की हुई चेकिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना इंचोली क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी लावड़ में हुए हत्याकांड में लारेंस बिश्नोई के शूटर सनी काकरान के खिलाफ मृतक मनोज के पुत्र प्रशांत उर्फ हैप्पी की गवाही न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-नौ के न्यायालय में कड़ी पुलिस सुरक्षा में पेश किया गया। गुरुवार को मुकदमे में गवाह हनी पुत्र स्व. मनोज न्यायालय में कड़ी सुरक्षा में पहुंचा।

अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा अशोक कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम चिंदौड़ी लावड़ ने थाना इंचोली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 28 अगस्त 2021 को दोपहर लगभग तीन बजे गांव की जमीन बेचने के लिए छोटे भाई मनोज कुमार के पास आया था। वहां उसका भाई मनोज व उसका बेटा हैप्पी एक साथ मिलकर गांव में ही रहने वाले हरेंद्र पुत्र रामफल के घर करीब 4:15 बजे पहुंचे और जमीन बेचने की बात करने लगे।

11 3

तभी प्रशांत उर्फ हैप्पी को जमीन संबंधी कागज लेने घर भेज दिया। इसी बीच 10 मिनट बाद इसी जमीन से रंजिश रखते हुए गांव का रहने वाला ओमपाल पुत्र जबर सिंह, अतुल पुत्र अमित, अनुज, अंकुर व अन्य लोग हाथ में तमंचा लिए हुए आए और अंदर आकर कहा कि यह मनोज बैठा है जो आज बचना नहीं चाहिए। इतना कहते ही आरोपियों ने मनोज को घेर कर लगातार उस पर गोली चलानी शुरू कर दी।

जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच कागज लेकर लौटे प्रशांत उर्फ हैप्पी व उसकी मां आशा देवी ने सभी आरोपियों को मनोज को गोली मारते हुए देखा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से चले गए। वादी मुकदमा ने एफआईआर चार लोगों के नाम नामजद कराई थी। बाकी लोग अज्ञात में थे। जिसके बाद पुलिस विवेचना में सनी काकरान अतुल उर्फ मोटा सहित 13 लोगों के नाम इस मुकदमे में जुड़े थे।

12 2

पुलिस द्वारा सनी काकरान व अतुल उर्फ मोटा को बिश्नोई गैंग का होना बताया था इस समय दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसी मुकदमे में मृतक के पुत्र प्रशांत उर्फ हैप्पी की गवाही न्यायालय में होने थी। न्यायालय में गवाह सुबह लगभग 11:30 बजे गवाही देने न्यायालय पहुंचा।

गवाही में उसने बताया कि उसके पिता को गोली सनी काकरान, अतुल उर्फ मोटा, अनुज व्यक्ति ने मारते हुए देखा था।आरोपियों के अधिवक्ता आनंद कश्यप ने बताया कि हैप्पी की गवाही अभी न्यायालय में पूरी नहीं हुई है। न्यायालय में हनी की गवाही के लिए 9 अगस्त 2023 की तिथि नियत की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img