Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

जानलेवा हमले में कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत

  • पुरानी रंजिश को लेकर मेला देखने आए युवकों पर किया था जानलेवा हमला

जनवाणी संवाददाता |

शामली: थानाभवन में पुरानी रंजिश को लेकर मेला देखने आए दो युवकों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर​ दिया जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। एक घायल का मेरठ में उपचार चल रहा है। थाने में तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीडितों ने एसपी से गुहार लगाई है।

थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव कादरगढ के दर्जनों लोगों ने एसपी आफिस शामली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब एक साल पहले समुदाय विशेष के कुछ लडकों ने उनकी लडकियों के साथ छेडछाड की थी। जिसमें विरोध करने पर जानलेवा हमला किया था। बाद में मौजिज लोगों के बीच आरोपी समुदाय विशेष के युवकों ने माफी मांग ली थी जिसमें समझौता हो गया था।

अब फिर से उसी रंजिश को लेकर 30 सितंबर को गांव निवासी उज्जवल और विनय थानाभवन में मेला देखने आए थे। आरोप है कि पूर्व की रंजिश में चांद और उसके साथियों ने दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

उज्जवल का मुजफ्फरनगर और विनय का मेरठ में उपचार चल रहा है। थानाभवन थाने में तहरीर दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीडितों ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img