Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पांचो राज्यों में विधासभा चुनावों को ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे, पढ़ें पूरी खबर

  • मध्यप्रदेश में 17, राजस्थान में 23 नवंबर को होगा मतदान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज सोमवार यानि नौ अक्टूबर को निर्वाचन आयोग कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले चुनावों का ऐलान किया है। साल 2023 के अंत तक पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं।

05 6

दिव्यांगों को मिलेगी वोटिंग की यह सुविधा

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “… PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी…”

किस राज्य में कितने मतदान केंद्र…

राज्य मतदान केंद्र
मध्यप्रदेश 64,523
राजस्थान 51,756
छत्तीसगढ़ 24,109
तेलंगाना 35,356
मिजोरम 1,276


पांचों राज्यों में होंगे इतने मतदान केंद्र?

पहली बार विशिष्ट संवेदनशील आदिवासी समूहों का सौ फीसदी पंजीयन कराया गया है। 17 अक्तूबर को मतदाता सूची सार्वजनिक करा दी जाएगी। 30 नवंबर तक मतदाता सूची में बदलाव कराए जा सकेंगे।
इस बार 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे। 1.01 लाख मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी।

कब कहां वोटिंग… 

राज्य मतदान की तारीख
मिजोरम 7 नवंबर
छत्तीसगढ़ 7 नवंबर, 17 नवंबर
मध्यप्रदेश 17 नवंबर
राजस्थान 23 नवंबर
तेलंगाना 30 नवंबर
नतीजे 3 दिसंबर


नवीन वोटर्स की उम्र 18 से 19 साल के बीच

60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।

राजस्थान में सबसे ज्यादा वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img