Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

अतिक्रमण हटवाने को मांगी फोर्स और पीएसी

  • जनवाणी ने अतिक्रमण हटवाने को निगम के दोहरे मापदंड शीर्षक से प्रमुखता से छापा था समाचार

जनवाणी संवददाता |

मेरठ: नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटवाने के दौरान दोहरे मापदंड अपनाने एवं वार्ड-44 मोहनपुरी में निगम की प्रवर्तन दल की टीम पर रिश्वत लेने के आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसमें पक्षपात का आरोप या प्रवर्तन दल की टीम पर रिश्वत आदि का आरोप न लगे उसके लिए अपर नगरायुक्त ने डीएम व एसएसपी को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटवाने के दौरान मजिस्ट्रेट तैनात करने एवं परर्याप्त पुलिस फोर्स एवं पीएसी के जवानों की तैनाती करने की मांग की है।

मुख्य अतिक्रमण अधिकारी ने डा. पुष्पराज गौतम ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था दो जगहों से अतिक्रमण हटवाने के लिए की गई है। जिसमें 13 अक्टूबर को घंटाघर से छतरी वाले पीर व खैरनगर चौराहा होते हुए बच्चा पार्क तक अभियान चलाया जायेगा। जिसमें इस अभियान की शुरुआत प्रात: 11 बजे से होगी ओर शाम तक चलेगा। जिसमें मजिस्ट्रेट, सीओ, पीएसी एवं महिला पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह अभियान चलाया जायेगा। वहीं सवाल उठता है कि घंटाघर से निगम मुख्यालय थाना देहली गेट तक जो अतिक्रमण है,

16 15

उसको इस अभियान में शामिल नहीं किया गया। उधर दूसरी तरफ 16 अक्टूबर को वार्ड-44 मोहनपुरी की पुलिया से होते हुए मेघदूत सिनेमा पुलिस तक अभियान चलाया जायेगा। जिसमें यह अभियान पार्षद की शिकायत पर चलाया जायेगा। अतिक्रमण हटवाने में दोहरे मापदंड का समाचार जनवाणी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद काफी समय से ठंडे बस्ते में पड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर से शुरू किया जा रहा है।

स्कूल में चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ छात्र गिरफ्तार

मवाना: गुरुवार को नगर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक छात्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को थाना पुलिस को फलावदा मार्ग स्थित कृषक इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छात्रों के बैग चेक किया तो एक छात्र के स्कूल बैग में तमंचा मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए छात्र और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img