Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

किशोरी बरामद, होमगार्ड और महिला हिरासत में

  • पांच दिन पहले लोहिया नगर से क्षेत्र से गायब हुई थी किशोरी
  • घटना के खुलासे का दावा, मगर पुलिस पर कई सवालों का जवाब नहीं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पांच दिन से जिस किशोरी की तलाश में पुलिस दिन रात एक किए थे वो अजराड़ा में एक होमगार्ड के कब्जे में मिली। पुलिस ने होमगार्ड व उसकी महिला मित्र को हिरासत में ले लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। किशोरी बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी कई ऐसे सवाल हैं जो मुंह बाए खडेÞ हैं, लेकिन इन सवालों का जवाब अभी लोहिया नगर पुलिस पर नहीं है। अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

ये था पूरा मामला

लोहिया नगर थाना के जाहिदपुर की रहने वाली एक कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली किशोरी पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में घर से गायब हो गयी थी। किशोरी की गुमशुदगी की खबर पुलिस को उसकी मां ने दी थी। घर से निकलने से लेकर मेन रोड तक पहुंचे और वहां से एक ट्रक में सवार होकर किठौर तक पहुंचने तक पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी थी।

किशोरी का पीछा करने वाले तीन युवक भी सीसीटीवी में कैद हुए। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया था, लेकिन किठौर से किशोरी कहां गुम हो गयी यह पता नहीं चला सका। इस दौरान पुलिस करीब 500 सीसीटीवी खंगाल डाले। किशोरी की सुरागकशी में कई टीमें लगी रहीं।

कोतवाली गढ़ में है तनात

हिरासत में लिया गया होमगार्ड गजेन्द्र वर्तमान में कोतवाली गढ़ में तैनात है। यह भी बताया गया है कि गजेन्द्र इन दिनों किठौर के अजराड़ा में अपनी महिला मित्र जो विधवा है उसके साथ रहता है, जहां से यह किशोरी बरामद की गयी।

महिला सफाई कर्मी बनी मददगार

जाहिदपुर निवासी किशोरी की तलाश में पुलिस टीमों ने किठौर में डेरा डाला हुआ था। पुलिस यह बात अच्छी तरह से जानती थी कि किशोरी की तलाश का जो भी सूत्र मिलेगा वो किठौर में ही मिलेगा और हुआ भी ऐसा ही। सुरागकशी में लगी पुलिस को एक महिला सफाई कर्मचारी मिल गयी जो संकट मोचन साबित हुई।

इस महिला सफाई कर्मी ने ही बताया कि उसने 23 तारीख को देखा था कि एक बच्ची को होमगार्ड की बाइक पर अजराडा में रहने वाली महिला बैठा रही है। बस फिर क्या था। पुलिस जा पहुंची बताए गए पते पर और किशोरी को भी बरामद कर लिया।

दोनों पक्ष आमने-सामने

किशोरी को गुम होने को लेकर जाहिदपुर में तनातनी थी। 25 नवंबर को इसी तनातनी के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार प्रयास कर हालात पर काबू पाया।

सर्विलांस टीम को मिला सुराग

संदिग्ध हालात में गायब हुई किशोरी का लेकर सर्विलांस टीम भी लगी थी। बताया जाता है कि किशोरी का सुराग लगाने का काम सर्विलांस टीम ने ही किया। एक-एक कड़ी जोड़कर पुलिस होमगार्ड गजेन्द्र व उसकी महिला मित्र के ठिकाने तक पहुंची जहां से किशोरी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने होमगार्ड व उसकी महिला मित्र को भी हिरासत में ले लिया है।

किशोरी का कराया मेडिकल

  • अजराड़ा से किशोरी बरामद कर ली गयी है। इस संबंध में एक होमगार्ड व एक महिला से पूछताछ की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। -पीयूष कुमार, एसपी सिटी, मेरठ
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img