- भाजपाइओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पीएम का लाइव प्रसारण सुना
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कैबिनेट प्रभारी मंत्री समेत बड़े नेता रहे शामिल
- राजनीति मंच से सीधे प्रसारण में पीएम ने भारत को विकसित देश बनाने का दिया संदेश
- कैबिनेट प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से की वार्ता
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शनिवार को भाजपा कै बिनेट प्रभारी मंंत्री धर्मपाल सिंह जागृति विहार स्थित पार्क में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रम में शामिल हुई। इसमें भाजपा के बड़े नेता भी शामिल रहे। विकसित संकल्प यात्रा में उन्होंने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुना। सीधे प्रसारण में प्रभारी मंत्री के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुना और पीएम ने सभी लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व एवं पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों से सर्किट हाउस में वार्ता की। इस दौरान काफी संख्या में जनप्रतिनिधि समेत कार्यकर्ता शामिल रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा भारत को विकसित करने की यात्रा है। हमारा भारत विकासशील देश है, अब भारत को हमें विकसित देश बनाना है पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है की बात कही है। इस दौरान उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक भाजपा की विकासकारी योजनाएं पहुंच रही है पर विस्तार से जिक्र किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वे गरीबी का दर्द जानते हैं। क्योंकि उन्होंने गरीबी का जीवन को जिया है।
भाजपा सरकार ने पीएम आवास योजना, गरीबों को मकान व फ्री राशन देकर गरीबों की मदद की है। उनकी सरकारी योजनाओं में हिंदू, मुस्लिम को नहीं देखा है। उन्होंने सभी वर्गों को विकासकारी योजनाओं से लाभांवित किया है। साथ ही गरीबों को फ्री शिक्षा और सीबीएसई बोर्ड में दाखिला लेने के लिए 20 प्रतिशत का कोटा देकर गरीबों कोे शिक्षा मुहैया कराने का दावा किया और भारत को विश्व गुरु बनाने की बात कही है। वैश्विक स्तर पर संगठन की अध्यक्षता संभालते हुए वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में हरसंभव मदद की जा रही है।
अंत में प्रभारी मंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, कमल दत्त शर्मा आदि ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को घरों की चाबी दी। संयोजक महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महामंत्री राजकुमार सोनकर, नरेंद्र उपाध्याय, सुनील चड्डा, क्षेत्रीय मंत्री डा. रवि प्रकाश, रामकुमार चौबे, प्रदीप कपूर, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा पूर्व पार्षद नरेंद्र, दिग्विजय सिंह एवं सुमित मिश्रा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस सांसद के घर से आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये से अधिक नगद राशि बरामद होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष रितुराज जैन के नेतृत्व में महामहिम के नाम डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस इन भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास व व्यापारिक ठिकानों से 200 करोड़ से अधिक धनराशि मिलना भ्रष्टाचार को दशार्ता है।
पुरे देश में जहां जहां काग्रेस व उनके सहयोगी दलों की सरकारें है। कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों द्वारा भ्रष्टाचार की धनराशि बरामद हो रही है। राज्यसभा सांसद के ठिकानों से मिली धनराशि की निंदा करते हुए सदस्यता समाप्त कराने की मांग की है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजना जाए। उनकी संपत्ति को जप्त कर गरीबों के उत्थान में लगाने की मांग की है। साथ ही झारखण्ड समेत अन्य राज्यों में भी उनकी संपत्ति को सील किया जाए। इस दौरान भाजपा के बड़े नेता समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
सर्किट हाउस में एसएसपी और डीएम से की वार्ता
कै बिनेट मंत्री ने शनिवार को कार्यक्रम के समापन के बाद पुलिस लाइन स्थित सर्किट हाउस पहुंचे और एसएसपी से वार्तालाप की। हालांकि, इस दौरान जनप्रतिनिधियों के होने की भी जानकारी मिली है।
उद्योगों के लिए बेहतर कानून व्यवस्था तथा कनेक्टिविटी आवश्यक
पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग और जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला उद्योग बंधु तथा बैंकर्स के साथ विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में उपस्थित उद्यमी संगठनों की ओर से उनके समक्ष विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने मेरठ की जीडीपी को बढ़ाने के लिए किए जाने वाले प्रयास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेरठ में टैलेंट, ट्रेड, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी है।
मेरठ की जीडीपी बढ़ाने के लिए इनका सदुपयोग करना होगा। बैंक का काम ऋण देना का होता है न कि दान देने का। बैंक ऋण तब देती है जब उसे विश्वास होता है कि उसका ऋण वापस मिल जायेगा। बिना बैंक के सहयोग से कोई भी काम आसानी से नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा कनेक्टिविटी होना आवश्यक है, जो मेरठ में अब बेहतर है। एयरवेज, एक्सप्रेसवे, रेलवे के कारण मेरठ अन्य स्थानो से आसानी से जुड़ रहा है। जिससे मेरठ में स्वत: ही उद्योगों में वृद्धि होगी।
प्रभारी मंत्री ने किया क्रांतिधरा पार्क का भूमि पूजन
जनपद के प्रभारी मंत्री मेरठ धर्मपाल सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मेरठ विकास प्राधिकरण के अंतर्गत वेदव्यासपुरी स्थित क्रांतिधरा पार्क का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में मेरठ का विशेष योगदान रहा। यह पार्क वीरों की धरती के रूप में मेरठ की पहचान बनेगा। यह पार्क प्रदूषण से मुक्त वातावरण देने का काम करेगा।
इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, विधायक मेरठ कैन्ट अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी अश्वनी त्यागी, आयुक्त सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी दीपक मीणा, उपाध्यक्ष एमडीए अभिषेक पांडेय सहित गणमान्य व्यक्ति व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

