Home Politics दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब पुलिस मामले में ईडी के समन पर कही बड़ी बात

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब पुलिस मामले में ईडी के समन पर कही बड़ी बात

0
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब पुलिस मामले में ईडी के समन पर कही बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने शराब पुलिस मामले में ईडी के समन पर अब जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी है “सच्चाई यह है कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ था। मेरे वकीलों ने बताया कि मुझे भेजे गए समन अवैध हैं। बीजेपी का उद्देश्य मेरी जांच करना नहीं है, बल्कि मुझे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं करने देना है। वे जांच के बहाने मुझे बुलाना चाहते हैं और फिर मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं।