Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र की ग्रिहिथा सचिन विचारे ने मलेशिया के सबसे ऊंचे पर्वत को किया फतह

  • सबसे कम उम्र में चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनी
  • गणतंत्र दिवस के मौके पर महज नौ वर्ष की उम्र में कर दिखाया कारनामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महाराष्ट्र की ग्रिहिथा सचिन विचारे (9 वर्ष) जिन्हें हम सभी जानते हैं ‘महाराष्ट्रा की हिरकणी’ के नाम से भी जिसने भारत के गणतंत्र दिवस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।भारत के गणतंत्र दिवस के दिन ग्रिहिथा ने मलेशिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किनाबालु (4095 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। ग्रिहिथा सफलता माउंट किनाबालु पर चढ़ने वाली भारत की सबसे पहली कम उम्र की महिला बन गई हैं।

ग्रिहिथा ने 23 जनवरी को टिम्पोहोन गेट बोर्नियो मलेशिया से अपनी यात्रा शुरू की और 26 जनवरी को सुबह साढे 7 बजे माउंट किनाबालु के शिखर पर पहुंची।ग्रिहिथा ने चोटी पर पहुंचकर भारत का तिरंगा झंडा लहराया और छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि वाला भगवा झंडा भी लहराया। 4,095 मीटर (13,435 फीट) की ऊंचाई वाला माउंट किनाबालु। यह पृथ्वी पर तीसरी सबसे ऊंची द्वीप चोटी है।

04 29

ग्रिहिथा के इस अभियान का ध्वजारोहण समारोह, ठाणे लोकसभा के सदस्य, माननीय सांसद राजन विचारे और शिवसेना ठाणे जिल्हाध्यक्ष शकेदार दिघे ने ग्रिहिथा को तिरंगा सौंपा अभियान के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

06 28

इससे पहले ग्रिहिथा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी (स्टैंडअलोन) माउंट किलिमंजारो टांझानिया साऊथ अफ्रीका में भारत के स्वतंत्रा दिवस 2023 पर तिरंगा लाहराया था। जिसे वो इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्डस में सबसे कम उम्र का रेकॉर्ड दर्ज हुआ था। ग्रिहिथा ने 8 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप नेपाल पर चढ़ाई कर चुकी है।ग्रिहिथा के नाम 7 इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्डस 1 आशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड दर्जं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img