Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सपा के कई पूर्व मंत्री सहित दर्जनों सपाई नेता नजरबंद

  • सपाईयों की किसान यात्रा पर लगाई रोक
  • सपाईयों के आवासों के बाहर पुलिस बल तैनात

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जनपद में सपा के कई पूर्व मंत्री सहित दर्जनों नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। ये सपाई किसान आंदोलन में समर्थन किसान यात्रा निकालने पर रोक लगा दी है। सपाईयों के आवासों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया।

5

दिल्ली में बार्डर पर किसान आंदोलन जारी है। जनपद में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने सपाईयों से किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालने का आह्वान किया था। जनपद में सपा के नेताओं ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालने की तैयारी की थी।

6

सोमवार की सुबह से ही जनपद की पुलिस ने सपा के पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, पूर्व मंत्री मनोज पारस और चैयरमेन शमशाद अंसारी को उनके आवासों पर ही नजरबंद कर दिया। साथ ही नूरपुर विधायक नईमुल हसन व पंकज चौधरी सहित दर्जनों सपाईयों को दिल्ली जाते समय हिरासत में लिया।

7

बिजनौर नगर में भी जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के आवास पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया। उधर सपाईयों ने जिलाध्यक्ष के आवास पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कृषि बिल को रद्द करने की मांग रखी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img