जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: पूजा स्थल के पास मांसाहारी होटल खोले जाने पर हिंदूवादी संगठन में काफी रोष देखा जा रहा है। किरतपुर में एचडीएफसी बैंक के सामने एक काफी पुराना पीपल का वृक्ष है जिस को सनातन धर्म पूजनीय मन जाता है और हिन्दू समाज में अनेकों त्यहारों पर व हर शनिवार के दिन हिन्दू समाज के लोग पूजा करते आए हैं व करते हैं।
बस स्टैंड के निकट एक होटल स्वामी उस वृक्ष के पास अपना मांस का होटल खोलना चाहता है और उसने भूमि पर दुकान बना ली है। इस बात को लेकर हिन्दू संगठन के लोगों ने होटल स्वामी से संपर्क किया और होटल ना खोलने के लिए अनुरोध किया, लेकिन होटल स्वामी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है।
इस बात को लेकर हिन्दू संगठनों ने होटल स्वामी पर रोष व्यक्त किया है। उन का कहना है कि वो पूजनीय स्थल के पास मीट का होटल किसी भी कीमत पर नही खुलने देंगे। इस बात को लेकर वह उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी से मिलेंगे।
इस बात को लेकर हिन्दू जागरण मंच के जिलामंत्री अंशुल आर्य अपने साथियों के साथ मिलकर इस संबंध में किरतपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया था। किरतपुर की जनता का अधिकारियों से ये है कहना है कि किसी भी पूजनीय स्थल के पास ऐसा कोई। कार्य होने से रोके या न होने दे।

