Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

सपा में मुखिया गुर्जर ने भी ठोकी दावेदारी

  • योगेश वर्मा का नाम फाइनल होने के बाद कई और दावेदार
  • अतुल प्रधान के साथ-साथ शाहिद मंजूर ने भी टिकट मांगा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: समाजवादी पार्टी में दावेदारों की बढ़ रही फौज से सुप्रीमो अख्लिेश यादव की मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ने का नाम लेती जा रही हैं। अब मुखिया गुर्जर ने अपनी दावेदारी करके सपा नेताओं में खलबली मचा दी है। योगेश वर्मा का नाम फाईनल होने के बाद अतुल प्रधान और शाहिद मंजूर भी दावेदारी के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुखिया गुर्जर के भी दावेदारी करने से सपा सुप्रीमो की टेंशन बढ़ गई है। हालांकि 12 मार्च को लखनऊ में होने वाली बैठक में प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने की पूरी संभावना है।

राष्ट्रीय लोकदल से अलगाव होने के बाद समाजवादी पार्टी में अपना कुनबा बचाने के लिए जद्दोजहद चल रही है। कांग्रेस से समझौता होने के बाद हालांकि कुछ राहत हुई है, लेकिन सपा के अंदरूनी नेताओं की बढ़ रही फौज ने सपा सुप्रीमो की पेशानी पर बल डाल दिये हैं। पहले 12 अप्रैल को लखनऊ में मेरठ-हापुड़ लोकसभा के साथ-साथ सरधना, सिवाल खास तथा हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन रमजान का महीना शुरू होने तथा दावेदारों की लंबी कतार को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यही बेहतर समझा कि पहले मेरठ-हापुड़ लोकसभा के ही नेताओं से चर्चा कर ली जाये।

इसीलिए सपा सुप्रीमो ने मेरठ-हापुड़ ालेकसभा सीट से प्रत्याशी का नाम फाईनल करने के लिए सिर्फ जिम्मेदारों के साथ ही बैठक करना मुफीद माना। मालूम हो कि मेरठ में जातिगत गणना के आधार पर जो रिपोर्ट मांगी गई थी। उसमें सपा सुप्रीमो के समक्ष यह आंकड़े पहुंचे थे कि मुस्लिमों के साथ-साथ अनुसूचित जाति के मतदाता जुड़ने से सपा के लिए इस सीट को जीतना आसान हो जायेगा। ऐसे में सबसे प्रबल दावेदारी पूर्व विधायक योगेश वर्मा की हो रही थी। योगेश वर्मा ने इसके लिए लंबे समय से बाकायदा तैयारी भी कर रखी थी। पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो ने उनका मेरठ से टिकट काटकर बुलंदशहर लोकसभा सीट पर भेज दिया था।

11 12

पैराशूट प्रत्याशी होने की वजह से बुलंदशहर की अवाम ने योगेश वर्मा को नकार दिया था। इस बार एससी और मुस्लिम गठजोड़ में योगेश सबसे मजबूत प्रत्याशी थे। उनका नाम लगभग फाईनल हो भी चुका था कि सपा सुप्रीमो से अपनी नजदीकियोंं का सिला मांगने के लिए अतुल प्रधान ने भी दावेदारी ठोंक दी है। अतुल प्रधान ने अखिलेश यादव को संदेश भिजवाया है कि मुस्लिम और गुर्जरों के एक होने से उनके लिए जीत आसान होगी। अतुल प्रधान ने अपने खेमे के सपा के कई पूर्व पार्षदों को तीन दिन पूर्व नई दिल्ली में अखिलेश यादव के पास भेजा था।

अतुल प्रधान की सरगर्मियां बढ़ती देख शाहिद मंजूर ने भी अपना नाम पेश करने के लिए अपने समर्थकों को अखिलेश दरबार में दौड़ा दिया। उन्होंने मेरठ या बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट चाहा है। अब तक इन तीन नामों पर ही चर्चा हो रही थी कि शनिवार को मुखिया गुर्जर ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से खुद अपने नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने संगठन नेताओं के माध्यम से अखिलेश यादव को संदेश भिजवाया है कि वह सबसे मजबूत दावेदार हैं तथा गुर्जर मतदाताओं में मजबूत पकड़ है और दूसरे प्रत्याशी की तुलना में वह मजबूत प्रत्याशी हैं। अब मुखिया गुर्जर के भी दावेदारी करने से पेंच फंस गया है।

12 की बैठक में होगा मेरठ सीट का ऐलान

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी का कहना है कि 12 मार्च को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर बैठक में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के प्रत्याशी का ऐलान होने की प्रबल संभावना है। उनका कहना है कि लखनऊ संगठन से मिले निर्देशों के अनुपालन में सिर्फ पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व प्रत्यशी व जिलाध्यक्ष को ही बुलाया गया है। रमजान में कार्यकर्ताओं की परेशानी को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने सीमित संख्या में नेता बुलाये हैं।

वेस्ट यूपी से इमरान मसूद, अहमद हमीद

मेरठ: आॅल इण्डिया कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को यूपी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (राजनीतिक ममालों की समिति) की घोषणा कर दी। इस समिति में 40 सदस्यों के नाम हैं। इसके अलावा यूपीसीसी के सभी फं्रटल संगठनों के अध्यक्षों और एआईसीसी के सभी सचिव इंंचार्ज को भी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सहारनपुर के इमरान मसूद और बागपत के नवाब अहमद हमीद को भी इस कमेटी में जगह दी गई है। कमेटी के कन्वीनर आॅल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय होंगे।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, वयोवृद्ध मोहसिना किदवई, निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, पीएल पूनिया, वीरेन्द्र चौधरी, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, बेगम नूर बानो, रवि वर्मा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय कपूर, संजय कपूर, प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, अनुग्रह नारायण सिंह, अनिल श्रीवास्तव, शाहनवाज आलम, मनोज यादव, आलोक प्रसाद, राम कृपाल, बालकृष्ण चौहान, भगवती चौधरी, देवेन्द्र निशाद, अफरोज खान, वीरेन्द्र सरसेला, शिरोमण भाई, नकुल दूबे, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, मीम अफजल, विदित चौधरी, अनिल चौधरी व स्वराज जीवन बाल्मीकि को समिति का सदस्य बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने इसके अलावा 39 सदस्यीय प्रदेश इलेक्शन कमेटी भी बनाई गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img