Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

जहरीले कुट्टू का कहर, सैकड़ों बीमार

  • एक दारोगा का पूरा परिवार बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • महाशिवरात्रि पर बाजार से खरीदकर लाए थे आटा

जनवाणी टीम |

मेरठ/मोदीपुरम/जानी खुर्द: कुुट्टू के आटे ने कहर मचाकर रख दिया। महाशिवरात्रि के मौके पर कुट्टू से बना भोजन करने से तीन दर्जन से ज्यादा बीमार हो गए। बीमारों में एक दारोगा का पूरा परिवार शामिल है। दारोगा जितेन्द्र के परिवार के सभी सदस्य सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुशील जसवंत राय अस्पताल में भर्ती हैं। जो कुट्टू का आटा ब्रत में प्रयोग किया गया, वह खराब था और उससे बना खाना खाने से पेट में इन्फेक्शन हो गया।

मोदीपुरम में दो दर्जन बीमार

मोदीपुरम स्थित विभिन्न निजी कालोनियों में में महाशिवरात्रि के मौके पर व्रत में कूट्टू का आटा खाने से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। आनन-फानन में रात में ही सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह कालोनिवासियों ने खाद्य विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कूट्टू के आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। इस दौरान पूरे दिन क्षेत्र में अफरातफरी की स्थित बनी रही। सभी लोगो ने एक ही दुकान से आटा खरीदा था। घटना की सूचना पर थाना पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

13 13

सनराइज कालोनी के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौक पर कालोनी के बहुत से लोगों ने व्रत रखा हुआ था। कालोनी में ही रहने वाले श्रीपाल शर्मा के बेटे पुत्रवधु, बेटी और दामाद की कूट्टू का आटा खाने से हालत खराब हो गई। आनन-फानन में उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर बाद ही कालोनी के ही रहने वाले सीए दंपति आकाश कश्यप और ममता कश्यप की भी कूट्टू का आटा खाते ही हालत खराब हो गई। उनको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आनंद निकेतन में रहने वाली मिथेलेश और उनके पुत्र अमन की भी कूट्टू का आटा खाने से हालत खराब हो गई। उनको भी रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोफीपुर-लावड़ मार्ग पर स्थित डोगरा बस्ती निवासी गजेंद्र सिंह का परिवार भी चपेट में आ गया।

कुट्टू का आटा खाने से उनकी पत्नि और तीन बच्चों की हालत खराब हो गई। सुबह कालोनिवासियों ने इसकी सूचना खाद्य विभाग को दी। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कुट्टू के आटे का सैंपल लिया और जांच के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आसपास के सभी लोगों ने राजकमल पार्क के पास स्थित किराना की दुकान से ही आटा खरीदा था। शनिवार दोपहर तक सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर थाना पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

भोला मेंं उल्टियां-दस्त लगे

भोला गांव में महाशिवरात्रि के व्रत के चलते संक्रमित कुट्टू का आटा खाने दो परिवारों के नौ लोग बीमार हो गए। गंभीर रूप से बीमार लोगों को पेट में दर्द, उल्टियां लगने के कारण परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। भोला के विनोद व उसके परिवार के सदस्यों ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा था। कुट्टू के आटे का सेवन करने से परिजनों की हालत बिगड़ गई। विनोद ने परिवार के लोगो को उल्टियां आदि बीमार होने के चलते पहले तो गांव में दिखाया, लेकिन हालत खराब होने के चलते मेरठ भर्ती कराया गया।

15 10

गांव के ही इंद्रपाल के परिवार के लोगों का भी कुट्टू का आटा खाने से इसी लक्षण से बीमार हो गए। इनमें विनोद की धर्मपत्नी रेणु, भाई सचिन उसकी पत्नी ज्योति, बेटा भव्यांश, बेटी तनिश और इंद्रपाल की पत्नी सरोज, बेटा मोनू, मोनू की पत्नी ज्योत, वंश को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का उपचार चल रहा है। जहां हालत स्थिर बताई गई है। घटना की जानकारी पर जानी थानाध्यक्ष प्रजन्त त्यागी ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी व तहरीर नहीं मिली है। उधर, शनिवार को पूठखास व रासना गांव में कुट्टू का आटा खाने से लगभग 60 से ज्यादा बीमार हो गए।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके चलते आनन-फानन में बाद में लोग विभिन्न अस्पतालों में और चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए पहुंचे। जहां शनिवार की रात तक कुछ लोग उपचार के बाद घर पहुंच गए थे तो वहीं कुछ अस्पतालों में उपचार कर रहे थे। इन सभी ने महाशिवरात्रि के मौके पर कुट्टू से बना भोजन किया था। वहीं, इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. महक सिंह ने बताया कि पूठखास गांव से कोई इस तरह की जानकारी उन्हें नहीं मिली।

  • तहरीर का इंतजार

मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। -जयप्रकाश यादव, थानाध्यक्ष पल्लवपुरम

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img