जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग ने प्रदेश में वंचित शोषित एवं पिछड़े वर्गों के सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
मंगलवार को उप्र कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के प्रदेश महामंत्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल को आठ सूत्रीय मांग पत्र भेजा। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में पिछड़े वर्ग की 17 पर्यायवाची जातियों को अनुसूचित जाति के क्रमांक 18 पर बेलदार के साथ बिंद क्रमांक 36 पर गोड के साथ गोडिया, कहार, कहार, कश्यप, बाथम, क्रमांक 53 पर मंझवार के साथ मल्लाह, माझी, निषाद व क्रमांक 66 पर तुरेहा पर तुरहा, धींवर, धीमर, क्रमांक 59 पर पासी, तरमाली के साथ भर राजभर व क्रमांक 65 पर शिल्पकार की कुम्हार, प्रजापति की पर्यायवाची उप जातियां हैं। उनको परिभाषित कर अनुसूचित जाति का लाभ दिया जाए।

