जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार मिशन रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के युवा एवं युवतियों को रोजगार उपलब्धता की प्रतिबद्धता के सापेक्ष आईटीआई पास 3209 प्रशिक्षित नलकूप चालकों को प्रदेश में नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं बिजनौर एनआईसी कक्ष में मौजूद पांच तथा कलक्ट्रेट सभागार उपस्थित 33 कुल 38 नवनियुक्त नलकूल आपरेटर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार पूर्वाहन 11:30 बजे प्रदेश स्तर पर होने वाले जलशक्ति विभाग के अंतर्गत नवचयनित नलकूल आपरेटर्स को नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम के तहत वर्चुअल शुभारंभ करने के पश्चात नवचयनित नलकूप आपरेटर्स को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग को सुदृढ़, लाभपरक और गुणवत्तापरक बनाने तथा किसानों की आय दोगुनी करने के दृष्टिगत प्रदेश में पहली बार आईटीआई पास 3209 नलकूप चालकों जिनमें जिला बिजनौर के 38 आपरेटर्स शाािमल हैं, को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया, ताकि सरकारी नलकूपों को मानक के अनुरूप दक्षता के साथ संचालित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 34 हजार से ज्यादा सरकारी नलकूप हैं। जिनकों संचालित करने के लिए मात्र नौ हजार नलकूप चालक कार्यरत थे। जिनकी अब संख्या 12 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी नवचयनित नलकूप चालक न केवल शिक्षित हैं, बल्कि चयन के उपरांत सभी नलकूप चालकों को एक माह का अवैतनिक रूप से प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया गया है।
एनआईसी के माध्यम से नवचयनित नलकूल आपरेटर्स को नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम के तहत संचालित कार्यक्रम के दौरान डीएम रमाकांत पांडे, सीडीओ केपी सिह तथा अधिशासी अभियंता नलकूप खंड सुधीर कटियार द्वारा एनआईसी कक्ष में मौजूद पांच तथा कलक्ट्रेट सभागार उपस्थित 33 कुल 38 नवनियुक्त नलकूल आपरेटर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

