Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

बैंक से 20 लाख रुपये के गहने चोरी

  • पीड़ित रिटायर्ड बैंक मैनेजर के साथ हुई घटना

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पल्लवपुरम के पल्हैड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के लॉकर से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोना, चांदी और डायमंड के गहने चोरी हो गए। पीड़ित रिटायर्ड बैंक मेनेजर ने पुलिस को सूचना दी है। पल्लवपुरम फेज-वन स्थित बी-132 निवासी सलीमुद्दीन खान ने बताया कि वह दौराला में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से बैंक मैनेजर पद से रिटायर्ड हैं। वर्ष 2006 में सलीमुद्दीन खान ने पल्हैड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक लाकर ले लिया था। जिसमें सलीमुद्दीन ने बेटी डा. नीतिमा, पत्नी अमीर फातिमा, बेटे यूसुफ व पुत्रवधु के करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी व डायमंड के गहने रखे हुए थे।

सलीमुद्दीन खान ने बताया कि वह काफी दिनों से आंखों की बीमारी से परेशान हैं। घर पर अकेले रहते हैं। बैंक लॉकर में जब भी उन्हें कोई सामान रखना अथवा लेना होता है तो वह किसी बैंक कर्मचारी को ले जाते हैं। कहा कि मंगलवार को बेटी डा. नीलिमा को अपने गहने की आवश्यकता थी। जब रिटायर्ड मैनेजर बेटी के साथ बैंक पहुंचे तो लॉकर खुला मिला, जिसमें गहने मौजूद नहीं थे। बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से जानकारी की, मगर कोई कुछ नहीं बता सका। पीड़ित को। बैंक के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बात होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। -मुन्नेश कुमार, थाना प्रभारी, पल्लवपुरम।

लॉकर से गहने चोरी होने का मामला संदिग्ध लग रहा है। बुधवार दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर प्रकरण बताने को कहा, उसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई होगी। -शुचिता सिंह, सीओ, दौराला।

चोरी के आरोप गलत हैं। संबंधित महिला दो साल, तीन माह बाद बैंक में आई हैं। तब भी महिला के बैंक रजिस्टर में इन-आउट के साइन हैं। इस मामले में बैंक अपनी जगह सही है। ग्राहक की संतुष्टि के बाद ही वह रजिस्टर पर साइन करते हैं।-रश्मि, मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक, पल्हैड़ा, मोदीपुरम।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img