Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बिजली कटौती, पानी की किल्लत, शहरवासी परेशान

  • ईश्वरपुरी में ट्रांसफार्मर फुंका, परतापुर में टूटा हाइटेंशन तार
  • सुबह से लेकर देर रात तक आती-जाती रही बिजली
  • शहर घंटाघर, केसरगंज, खैरनगर, शहर सराफा, वैली बाजार, जलीकोठी में घंटों रही बत्ती गुल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के ईश्वरपुरी इलाके में ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसकी वजह से शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में कई घंटे बत्ती गुल रही। बिजली के जाने के साथ ही लोग पानी के लिए भी तरस गए। इसके अलावा शहर घंटाघर इलाके में हाइटेंशन लाइन बदलने के चलते करीब पांच घंटे का शटडाउन लेना पड़ा। भरी दोपहरी में पांच घंटे के शटडाउन ने एक बडेÞ इलाके के लोगों का पसीना निकाल कर रख दिया।

जानलेवा गर्मी और डिमांड में आए उछाल के चलते बिजली के तमाम उपकरण उबल रहे हैं। शनिवार को गुजरी बाजार कमरअली से सटे ईश्वरपुरी इलाके में एक ट्रांसफार्मर ओवर लोड के चलते धूं-धूंकर जलने लगा। यह इलाका रामलीला ग्राउंड बिजलीघर से अटैच है।ट्रांसफार्मर में आग के साथ ही पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गयी। आसमान से आग बरताते लोगों के जून के पहले दिन की शुरुआत बिजली कटौती की मुसीबत के साथ शुरू हुई। केवल ईश्वरपुरी इलाका ही नहीं बल्कि आसपास के कई दूसरे इलाकों की भी बत्ती गुल हो गयी।

लोगों ने बताया कि करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान पानी तक से महरूम रहे। बिजली का लंबा कट बागपत रोड विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया तथा आसपास भी लगा। लाइट जाने की वजह से लोग गर्मी में परेशान रहे। वहीं, इस संबंध में चीफ राघवेन्द्र यादव ने बताया कि कहीं कोई शटडाउन नहीं लिया गया है। शनिवार शाम चार बजे अचानक आयी आंधी की वजह से थोड़ी देर के लिए लाइट बंद करनी पड़ी थी।

भीषण गर्मी में बिलखे लोग

देहलीगेट घंटाघर इलाके में बिजनेस प्लान योजना के तहत वायर बदले जाने के काम के चलते दोपहरी में लाइट गुल कर दी। शनिवार वीक एंड होने की वजह से बाजार में ठीक ठाक भीड़ थी, लेकिन दुकानों पर लाइट न होने की वजह से ग्राहक रुक नहीं पा रहे थे। यहां भी करीब चार से पांच घंटे तक लाइट बंद रही।

दिनभर आंख मिचौनी

इसके अलावा भी पूरे शहर से लेकर देहात तक बिजली का आना जाना लगा रहा। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अच्छी बात यह रही कि दिन में करीब चार बजे अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद पारा कुछ नीचे आया, लेकिन बिजली न होने के चलते गर्मी मुसीबत बनी रही। रात भर बिजली की आवाजाही लगी रही। ब्रहमपुरी व लिसाडी क्षेत्र में भी बिजली सताती रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img