Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

इंद्रियों से विमुक्ति

 

SAMVAD


कन्फ्यूशियस चीन के एक प्रसिद्ध दार्शनिक और संत हुए हैं। इन्हें चीनी संतों का प्रतिमान माना जाता है। एक बार एक साधक ने कन्फ्यूशियस से पूछा, मन पर संयम कैसे रखा जा सकता है? कन्फ्यूशियस ने कहा, मैं इसका एक सीधा सा उपाय बताता हूं, एक छोटा सा सूत्र देता हूं, अच्छा पहले यह बताओ, क्या तुम कान से सुनते हो? अच्छी तरह सोचकर जवाब देना। साधक बोला, हां, मैं कान से ही सुनता हूं। इसमें कन्फ्यूशियस ने असहमति जताते हुए कहा, मैं नही मान सकता कि तुम सिर्फ कान से ही सुनते हो। तुम मन से भी सुनते हो और उसमे लिप्त होकर अशांत हो जाते हो। इसलिए आज से केवल कान से सुनना आरंभ कर दो। मन से सुनना बंद करो। इसी तरह तुम सिर्फ आंख से देखते हो और केवल जीभ से चखते हो, यह मैं नही मान सकता। तुम मन से भी देखते और चखते हो। आज से केवल आंख से देखना और जीभ से चखना आरंभ करो। मन से देखना और चखना बंद कर दो। मन पर अपने आप संयम हो जाएगा। इस सूत्र का मूलमंत्र है की सिर्फ कान से सुनो, आंख से देखो और जीभ से चखो, उसमे मन को मत जोड़ो। यही मन को नियंत्रित और संयमित करने की पहली सीढ़ी है। मनुष्य जब अपनी इंद्रियों के साथ मन को जोड़ देता है , वो मन को और शक्तिशाली बना देता है और शक्तिशाली मन हमें आध्यात्मिकता से दूर ले जाता है, क्योंकि मन ही काल का दास है। काल जैसा जैसा कहता है, मन मनुष्य से उसी के अनुसार कर्म करवाता है।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img