- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बढ़ेंगे दाम, एनएचएआई को प्रपोजल बनाकर भेजेगी टोलवे कंपनी
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस बार फिर से टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों पर जल्द ही भार पड़ेगा। क्योंकि एक जुलाई से फिर टोल प्लाजा पर दाम में बढ़ोतरी होगी। क्योंकि जुलाई के महीने में हर वर्ष टोल शुल्क में बढ़ोतरी होती है। इसलिए इस बार भी टोल के शुल्क में इजाफा होने की पूरी संभावना है। हालांकि अभी ये पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता है कि लोकल का टोल शुल्क भी बढ़ेगा या फिर अभी फिलहाल ऐसा ही रहेगा।
टोलवे कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि टोल कम्पनी टोल शुल्क बढ़ोतरी की लिस्ट बनाकर एनएचएआई को भेजी जाएगी। उसके बाद अप्रूवल मिलने के बाद बड़े टोल शुल्क को लागू किया जाएगा। यह टोल शुल्क 31 जुलाई की रात 12 बजे से लागू होते है। कंपनी द्वारा तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कई बार कंपनी पर लगे सुविधा न देने के आरोप
सुविधाएं देने पर कई बार कंपनी पर आरोप लग चुके हैं। हालांकि हर बार टोल कंपनी के अधिकारी यहीं दावा करते हैं कि वह सुविधाएं देते हैं, लेकिन टोल तो यात्रियों से वसूला जाता है, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जाती है।
फिलहाल ये हैं वाहनों की टोल शुल्क दामों की सूची
कार, जीप, छोटा हाथी 110 रुपये
लोकल कार, जीप 25 रुपये
लोकल, छोटा हाथी 55 रुपये
ट्रक एलसीवी, एलजीवी, मिनी बस 195 रुपये/लोकल 95 रुपये
बस, ट्रक 390/लोकल 195 रुपये
मल्टीएक्सल वाहन 630 रुपये/लोकल 315 रुपये

