Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

संजीव/सोम विवाद में और भड़की चिंगारी

  • प्रेस कांफ्रेंस में बालियान के खिलाफ पर्चे बांटने में बैठी पुलिस की जांच-पड़ताल में मिली वीडियो

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के पीए चन्द्रशेखर की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल आरंभ कर दी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में एक वीडियो मिला हैं, जिसमें संगीत सोम के पीए ही पत्रकारों को प्रेस नोट दे रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने संगीत सोम से पूछा हैं, जिसके बाद संगीत सोम ने स्पष्ट किया कि तहरीर भी चन्द्रशेखर ने दी और वो कैसे पर्चे बांट सकता हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए पीसी में मौजूद रहे पत्रकारों को बुलाकर उनके बयान लिये जाएंगे, जिसके बाद ये स्पष्ट हो सकेगा कि पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान के खिलाफ पर्चे संगीत सोम के घर पर किसने बांटे हैं?

इन बांटे गए पर्चों में डा. संजीव बालियान पर 2014 में आस्ट्रेलिया में जमीन दिलाने की बात कहीं गई हैं। इससे भाजपा के पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान की भी खासी किरकिरी हो रही हैं। दरअसल, डा. संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच चल रही लड़ाई अब सड़क पर आ गई हैं। दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बीते मंगलवार को संगीत सोम ने अपने कैंट स्थित आवास पर पत्रकारों की एक पीसी बुलाई थी, जिसमें उन्होंने डा. संजीव बालियान द्वारा लगाये गए आरोपों को लेकर सफाई दी थी। इसी पीसी में डा. संजीव बालियान के खिलाफ पर्चे बांटने की बात कहीं गई हैं। ये पर्चे किसने बांटे? इसको लेकर संगीत सोम के पीए चन्द्रशेखर ने एक तहरीर लालकुर्ती थाने में दी हैं।

हालांकि इसमें पुलिस ने कोई रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं की हैं, लेकिन पुलिस जांच कर रही हैं। एसओ, लालकुर्ती इंदू वर्मा ने बताया कि उनको एक वीडियो मिली हैं, जिसमें संगीत सोम के पीए चन्द्रशेखर ही पत्रकारों को प्रेस नोट वितरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जांच पड़ताल करने के लिए लालकुर्ती पुलिस संगीत सोम की कैंट कोठी पर गई थी, जहां पर एक भी कैमरा लगा हुआ नहीं मिला। ये कैमरे कब उतारे गए, कुछ नहीं कहा जा सकता।

इसकी भी जांच पुलिस कर रही हैं। इसके अलावा शुक्रवार को कुछ पत्रकारों को लालकुर्ती थाने में बुलाया है, जहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। डा. संजीव के खिलाफ पर्चे किसने बांटे? पर्चे बंटे भी या नहीं? इन तमाम बिन्दुओं को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल को आगे बढ़ा दिया हैं। उधर, संगीत सोम का कहना है कि विरोधियों ने उनके घर पर पर्चे बांटे हैं, इसमें कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

तल्खी बढ़ी, भेजा नोटिस

पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच तल्खी बढ़ गई हैं। इतना तब है, जब पार्टी हाईकमान भी हस्तक्षेप कर रहा हैं। फिर भी दोनों भाजपा नेता आमने-सामने हो गए हैं। पर्चे बांटने के मामले को लेकर डा. संजीव बालियान के अधिवक्ता संजीव सहरावत ने एक नोटिस संगीत सोम को भेजा हैं, जिसमें 10 करोड़ की मान हानी बताई गयी हैं। संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप भी अधिवक्ता ने लगाये हैं। कहा है कि आस्टेÑलिया में कोई जमीन डा. संजीव बालियान ने नहीं खरीदी। छवि खराब करने के लिए संगीत सोम ऐसा कर रहे हैं।

फोटो जर्नलिस्टों के बैगों की भी हुई चेकिंग, फिर पर्चे कैसे पहुंचे?

संगीत सोम की कैंट कोठी पर जब फोटो जर्नलिस्ट पहुंचे तो उनके बैग की तलाशी भी पुलिस कर्मियों ने ली। इतनी डाइट सुरक्षा, फिर पर्चे अंदर कैसे पहुंच गए? ये बड़ा सवाल हैं। सभी फोटो जर्नलिस्टों की यहां बैग की चेकिंग की गई, लेकिन उस पर्चे बांटने वाले की कैसे चेकिंग नहीं हुई। पर्चे बाटने वाला तमाम सुरक्षा घेरे को भेदते हुए संगीत सोम की कोठी में कैसे पहुंच गया? ऐसे में तो संगीत सोम को भी सुरक्षा का बड़ा खतरा पैदा हो सकता हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना...

Sports: यूसुफ पठान के ससुर सहित 3 लोगों पर हिंसा का आरोप, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुंबई के भायखला इलाके में...

उधमपुर हादसा: 42 सीटर बस में 85 सवार, लालच ने ली 21 जानें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उधमपुर जिले के रामनगर-उधमपुर मार्ग...

Aneet Padda: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, फैंस संग साझा की भावुक यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Share Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में जोरदार उछाल, निफ्टी 24,450 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img