Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Auron Mein Kahan Dum Tha: फिल्म ‘औरों में कहा दम था’ का नया पोस्टर जारी, निर्देशक नीरज पांडे ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू अपनी आगामी फिल्म ‘औरो में कहा दम था’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, अब फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया है। तब्बू इस फिल्म में वसुधा के रोल में नजर आएंगी। एक बार रिलीज की तारीख पीछे खिसकने के बाद यह फिल्म अब सिनेमाघरों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

निर्देशक ने शेयर किया पोस्टर

नीरज पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘औरों में कहां दम था’ का नया पोस्टर साझा किया, जिसमें अभिनेत्री तब्बू भी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि तब्बू वसुधा के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने इस किरदार को मजबूत, प्रेममय और स्वतंत्र बताया है। फिल्म में तब्बू और अजय देवगन के जवानी वाले किरदार को निभाने वाले कलाकार साई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी पोस्टर में दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Pandey (@neerajpofficial)

कई फिल्मों में एक साथ कर चुके है काम

‘औरों में कहां दम था’ एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन और तब्बू एक साथ 10वीं बार काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘दृश्यम’, ‘दृश्यम 2’, ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘तक्षक’, ‘फितूर’, ‘गोलमाल अगेन’ और भोला में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, सय्याजी शिंदे और पुष्पेंद्र सिंह ने भी अभिनय किया है।

इस दिन होगी रिलीज

‘औरों में कहां दम था’ को पहले 5 जुलाई, 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 2 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला ‘उलझ’ से होगा, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है। ‘औरों में कहां दम था’ का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावणी ने तैयार किया है। इसके गाने ‘तू’ और ‘ऐ दिल जरा’ को लोग पसंद कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...

UP: युद्ध ने यूपी डिफेंस सेक्टर को दिया बूस्ट, बाजार दोगुना होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...
spot_imgspot_img