Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

विवेचना में डा. फराइम निकला रोहित मर्डर का मास्टरमाइंड

  • अस्पताल के अतिक्रमण की जांच को मौके पर पहुंची पालिका की टीम

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: चार दिन पूर्व नगर में किला रोड पर दिनदहाड़े हुई रोहित हत्याकांड में कोर्ट ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड डा. फराइम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मृतक के पिता की माने तो आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते रोहित की हत्या की साजिश रची थी। वहीं, प्रशासनिक आदेशों के बाद पालिका कर्मचारियों ने चिकित्सक डा. फराइम के अतिक्रमण की जांच की। पालिका अब डाक्टर द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दो अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बता दे कि चार दिन पहले किला बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाने वाले रोहित पुत्र विनोद निवासी ढिकौली की कुछ युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद नगर में दो दिन बवाल की स्थिति रही। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया था। जबकि नगर के अस्पताल संचालक डा. फराइम पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप था। पुलिस ने सोमवार को डा. फराइम को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। मंगलवार दोपहर उसकी गिरफ्तारी दर्शाते हुए कोर्ट में पेश किया था, लेकिन किसी वजह से जमानत पर छोड़े जाने या न्यायिक हिरासत पर कोई निर्णय नहीं हो पाया।

बुधवार सुबह पुलिस ने फिर से आरोपी को फिर से एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में पेश किया। बचाव पक्ष द्वारा जमानत की अपील खारिज करते हुए कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता और गवाहों के बयान के आधार पर विवेचना में पाया कि घटना करने के बाद हत्यारों ने आपस में डा. फराइम के यहां पहुंचने की बात कही। पुलिस ने एक आरोपी को वहीं से गिरफ्तार किया था, जबकि आरोप है कि अन्य आरोपियों को डॉक्टर ने फरार करा दिया। पुलिस विवेचना के मुताबिक किसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने रोहित की हत्या कराई है।

नगर पालिका हटाएगी अतिक्रमण

फराइम अस्पताल के रास्ते पर लगे जाल व अन्य अतिक्रमण को जल्द हटाएगी। पालिका की टीम ने बुधवार को अस्पताल पर पहुंचकर रास्ते पर हुए अतिक्रमण की जांच की। उधर, एहतियात के तौर पर फराइम अस्पताल, किला बस स्टैंड, गाढ़ों वाला चौक, ढिकौली, डेरे वाला पुल, मखदूमपुर रोड आदि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

पूर्व प्रधान पर अश्लीलता का आरोप, एसएसपी से शिकायत

मुंडाली: थानाक्षेत्र की एक बीमार महिला ने अपने गांव के पूर्व प्रधान पर जंगल में जबरन अश्लीलता का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार की है। पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान जमशैद पुत्र फैयाज ने लगभग आठ वर्ष पूर्व (अपने कार्यकाल में) सरकारी आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये बतौर रिश्वत ले लिए थे। बताया कि आरोपी ने तब से न तो मकान बनवाया और न ही रुपये वापस लौटाए।

बताया कि चार दिन पूर्व पीड़िता आरोपी पूर्व प्रधान के घर तकाजे को गई तो उसने एक-दो दिन में रकम लौटाने का आश्वासन दिया। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को वह अपनी दवाई लेने अल्लीपुर जा रही थी। रास्ते में नदी के पास जंगल में उसे प्रधान जमशैद मिला और बोला कि तू मेरे साथ गन्ने के खेत में चल मैं तेरे सारे पैसे लौटा दूंगा। बकौल पीड़िता उसने प्रधान से कहा कि ये आप क्या कह रहे हो तो प्रधान ने उसे दबोच लिया और अश्लीलता करते हुए उसे गन्ने के खेत में खींचने लगा।

पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी प्रधान पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी से अपनी व परिवार की जान को खतरा बताते हुए एसएसपी डा. विपिन ताडा से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पीड़िता को न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसओ रविंद्र कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img