Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सर्किल रेट के लिए अभी थोड़ा इंतजार, 20 फीसदी तक होगी बढ़ोत्तरी

  • पहले डीएम को रिपोर्ट प्रकाशन और आपत्ति, फिर लागू होंगे नए सर्किल रेट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जमीन के रेट आसमान पर पहुंचेंगे…नए सर्किल रेट का अभी अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा। नए सर्किल रेट आने दीजिए, रजिस्ट्री कराना भी महंगा हो जाएगा। नए सर्किट रेट के लिए अभी कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। इसके लिए भले ही एआईजी के साथ उपनिबंधक अधिकारियों की बैठक हो चुकी हो, लेकिन जो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, वो स्वीकृति के लिए डीएम को भेजे जाने की प्रक्रिया में हैं। डीएम की स्वीकृति उपरांत प्रकाशन किया जाएगा। आपत्तियां मांगी जाएंगी, फिर आपत्तियों का निस्तारण तब कहीं जाकर सर्किल रेट तय हो पाएंगे।

एआईजी स्टांप ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने में अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा। नए सर्किल जारी करने में अभी काफी काम बाकी है। अगले सप्ताह के बुधवार तक उम्मीद की जानी चाहिए। उन्होंने जानकारी दी है कि प्रस्तावों को जिलाधिकारी कार्यालय की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद प्रकाशन होगा, प्रकाशन पर लोगों से आपत्तियां मांगी जानी हैं। नए सर्किल रेट को लेकर तमाम प्रकार आपत्तियां दाखिल की जाती रही हैं। लोगों की आपत्तियों का अनिवार्य रूप से निस्तारण किया जाता है, तब कहीं जाकर अंतिम प्रकाशन होता है। उसके बाद ही कहीं जाकर नए सर्किल रेट एक्टिवेट होंगे। उल्लेखनीय है कि नए सर्किल रेटों का रियल एस्टेट वालों को बेसब्री से इंतजार है।

इसके अलावा छोटे स्तर पर भी संपत्ति की खरीद फरोख्त करने वाले भी नए सर्किल रेट का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। इन तैयारियों के क्रम में अब तक एआईजी स्टांप के साथ उपनिबंधकों की बैठक में नए सर्किल रेट को लेकर आए प्रस्तावों पर चर्चा हो चुकी है। एआईजी स्टांप ने यह भी बताया कि सर्किल रेट से संबंधित प्रस्ताव को अंतिम रूप देते हुए जनपद में बसाई गई नई व प्राधिकरण से पास तमाम कॉलोनियों को भी नए सर्किल रेट सूची में शामिल करने का निर्णय लिया। नए सर्किल रेट के साथ ही डिफेंस कॉलोनी व साकेत समेत विभिन्न कॉलोनियों में 15 से 20 फीसदी वृद्धि तय मानी जा रही है। जमीन के रेट आसमान छूएंगे। साथ ही रजिस्ट्री कराना भी महंगा हो जाएगा।

मुआवजे को भी रखा जाएगा दृष्टिगत

विभागीय जानकारी के अनुसार डीएम दीपक मीणा ने नए सर्किल रेट को लेकर मेडा, आवास विकास परिषद और एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ संयुक्त बैठक करने के निर्देश सहायक आयुक्त स्टांप को दिए हैं। जिसमें नए सर्किल रेट को लेकर अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मुआवजे को भी दृष्टिगत रखा जा सकता है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर सर्किल रेट बढ़ाने की मांग भी अधिकारियों से की है। ऐसे में संतुलन बनाने के प्रयास भी किए जा सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img