
‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ के बाद अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले अक्षय कुमार फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ दुआ मांगने के लिए हाजी अली दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने करोड़ों को दान दिया और फैंस का दिल जीत लिया।
हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ हाजी अली दरगाह पहुंचे। जहां पहले उन्होंने चादर चढ़ाई और दुआ मांगी। चूंकि दरगाह में मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके लिए अक्षय ने ट्रस्ट को 1.21 करोड़ रुपये का दान दिया। दरअसल, हाल ही में हाजी अली दरगाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार उनके साथ नजर आ रहे हैं। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के मुताबिक, अक्षय ने मुंबई में हाजी अली दरगाह के लिए 1.21 करोड़ रुपये का दान दिया है।


