Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

आरबीआई ने जारी RBI Grade B चरण-1 का रिजल्ट, ऐसे करें अपना Result चेक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। हाल ही बताया गया है कि, आरबीआई ने आरबीआई ग्रेड बी चरण-1 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rbi.org.in) पर जाकर ग्रेड बी परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि, आरबीआई ने 8 सितंबर को जनरल पद के लिए ग्रेड बी चरण-1 परीक्षा आयोजित की थी और अब परिणाम जारी कर दिया गया है, जो उम्मीदवार इस चरण में सफल हुए हैं, वे चरण 2 के लिए उपस्थित होंगे।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अभी केवल परिणाम जारी किया गया है और स्कोरकार्ड 15 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “ग्रेड ‘बी’ (DR)- जनरल – PY 2024 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण- I परीक्षा के लिए व्यक्तिगत मार्कशीट और श्रेणी-वार कटऑफ अंक पंद्रह कार्य दिवसों के भीतर RBI की वेबसाइट पर इंटरैक्टिव तरीके से प्रदर्शित किए जाएंगे।”

आरबीआई ग्रेड बी चरण- II की परीक्षा

ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – जनरल – पीवाई 2024 में अधिकारियों की भर्ती के लिए आरबीआई ग्रेड बी चरण- II परीक्षा 19 अक्टूबर, 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर- III: सामान्य वित्त और प्रबंधन सुबह की पाली में आयोजित किया जाएगा और पेपर- I: आर्थिक और सामाजिक मुद्दे और पेपर- II: अंग्रेजी (लेखन कौशल) दोपहर की पाली में आयोजित किया जाएगा।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- rbi.org.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
  • इसके बाद, उस अधिसूचना पर क्लिक करें जिसमें लिखा है- ‘अधिकारियों की ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – सामान्य – पीवाई
  • 2024 की भर्ती के लिए चरण- I परीक्षा का परिणाम’
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • अपना रोल नंबर जांचें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img