Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

खबर छपी तो हुआ एक्शन, अहमद रोड पर नाले की खुदाई शुरू

  • नाले न बनने से हो रहा था जलभराव, पीडब्ल्यूडी ने नाले की खुदाई कर डाली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: छतरी वाले पीर तिराहे से लेकर घंटाघर चौराहे तक अहमद रोड पर गड्ढों की भरमार से लोगों की परेशानी को जनवाणी के 23 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों के आदेश पर ठेकेदार ने सुबह नाले के आधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए नाले की खुदाई कर दी। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई के प्रयास से शासन ने छतरी वाले पीर तिराहे से कृष्णपुरी तिराहे तक नालों को ढककर उसपर सड़क निर्माण करके सड़क का चौड़ीकरण करने के प्रस्ताव को पास किया गया था।

इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग ने दो वर्ष पूर्व शुरू कराया था। छतरी वाले पीर तिराहे से लेकर कृष्णपुरी तक नाले को लेंटर डालकर ढक दिया गया। छतरी पीर से लेकर घंटाघर तक दोनों ओर नाले हैं। यहां एक ओर के नाले को ढक दिया गया, जबकि जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल के आगे के नाले में ह्यूम पाइप डालकर उसे पाट दिया गया। ठेकेदार ने पीर तिराहे से लेकर घंटाघर तक सड़क निर्माण नहीं किया, जबकि घंटाघर से लेकर कृष्णपुरी तक सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। छतरी पीर तिराहे और घंटाघर पर गड्ढों की भरमार हो रही है, इसकी प्रमुख वजह छतरी वाले पीर तिराहे पर पांच दुकानों के आगे नाले की खुदाई करके उसे पटेल नगर पुलिस चौकी के पास के नाले से जोड़ा जाना था। यह कार्य दो वर्ष से अधर में लटका था।

इसकी वजह से छतरी वाले पीर तिराहे पर जलभराव हो रहा था और वहां गहरे गड्ढे हो गए। गड्ढों से दुपहिया वाहन और ई रिक्शा सवार लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस समाचार को दैनिक जनवाणी में प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद पीडब्लूडी के नींद टूटी और उन्होंने ठेकेदार को नाले का जो भाग शेष रह गया उसे पूरा करने के आदेश दिए। सुबह ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई कर दी। अब इस नाले का निर्माण करके उसे पटेल नगर पुलिस चौकी के नाले से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सड़का का निर्माण होगा। नाले के खुदाई शुरू होने से क्षेत्रवासियों और व्यापारियों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जागी है।

नगरायुक्त का स्वागत

नगर निगम के नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से फूल माला भेंटकर स्वागत किया गया तथा उनके शहर के विकास में अभूतपूर्व योगदान देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहर सफाई व्यवस्था एवं पेयजल की समस्या बन्द स्ट्रीट लाइट को ठीक करने गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने एवं गली मोहल्ले में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कार्य करने का अनुरोध करवाने का अनुरोध किया गया है तथा नगर आयुक्त ने पूर्व पार्षदों से सहयोग देने का वादा किया है। आज नगर आयुक्त सौरभ गगवार से मिलने वालो मे पूर्व पार्षद अफजाल सैफी सामाजिक कार्यकर्ता परवेज खान समाजवादी पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष नईम सैफी हाजी राशिद सैफी शामिल रहे है।

आरोपों से घिरते जा रहे बिजली अफसर

मेरठ: पीवीवीएनएल अफसरों पर आरोपों का सिलसिला फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। महकमे की एमडी से लेकर तमाम अफसरों पर आरोप लग चुके हैं। एमडी पर और किसी ने नहीं बल्कि उनके ही विभाग के एक्सईएन संगल यादव ने आरोप लगा दिए थे। यह बात अलग है कि संगल यादव को बाद में ठेकेदारों ने कमीशन के मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। केवल संगल यादव ही नहीं बल्कि उनके साथ करीब आधा दर्जन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने सस्पेंड किया था।

इसके अलावा इसी सप्ताह जोन सेकेंड के चीफ को हटा दिया गया। उन्हें एमडी अफिस में अटैच कर दिया गया। बगैर एस्टीमेट बनाए होटल लालकिला में लाइन व खंभा शिफ्ट करने के मामले में संबंधित बिजलीघर का जेई सस्पेंड चल रहा है। उसकी अभी बहाली भी नहीं हुई थी कि उसी बिजलीघर के एक अन्य जेई की कायदे कानून ताक पर रखकर कनेक्शन देने के मामले में जांच चल रही है। एक्सईएन ने जांच कराए जाने की जानकारी दी लेकिन हैरानी इस बात की है कि कनेक्शन के लिए जिस एसडीओ जो दोषी माना जा रहा है, एक्सईएन ने उसी से जांच करा दी है। इसकी जांच किसी अन्य से कराए जाने की मांग पीवीवीएनएल एमडी से की गयी है। अब एक ओर नया व सनसनीखेज मामला एसडीओ रंगोली का आया है। उन पर जातीय उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया है।

आरोप है कि उनके द्वारा जातीय उत्पीड़न से परेशान होकर एक लाइनमैन ने नौकरी ही छोड़ दी। एसडीओ रंगोली आरए कुशवाहा जोकि जूनियर इंजीनियर संगठन के पश्चिम के महासचिव भी हैं, पर उन्हीं के लाइनमैन ने जाति के आधार पर उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सेवा से त्यागपत्र दे दिया है। लाइनमैन अनिल कुमार जोकि रंगोली बिजलीघर पर कार्यरत है, का कहना है कि मेरी जाति के कारण एसडीओ अनावश्यक ही मेरा उत्पीड़न करते रहते हैं। उसका यह भी आरोप है कि इसी बिजली घर पर कार्यरत एक अन्य लाइनमैन जो पोक्सो (प्रिंवेशन आॅफ चिल्ड्रन फॉर सक्सुअल आॅफेंस)-एक्ट का आरोपी है उसे विशेष सरंक्षण देकर अवैध कार्य कराये जा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img